Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Paddy Procurement: रायपुर जिला में धान खरीदी का श…
Paddy procurement begins in Arang(Image Source: Keertiman Media)
Paddy procurement begins in Arang(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Paddy Procurement: रायपुर जिला में धान खरीदी का शुभारंभ, कलेक्टर गौरव सिंह की मौजूदगी में बॉबी कश्यप ने किया पूजा-अर्चना

Paddy Procurement: रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। बॉबी कश्यप ने कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की मौजूदगी में मुँरेठी और नगपुरा धान खरीदी केंद्रों में पूजा-अर्चना कर खरीदी का शुभारंभ किया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 02:55 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान शुरू होते ही खरीदी केंद्रों में रौनक बढ़ गई है, इसी कड़ी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष अभिनेश 'बॉबी' कश्यप ने रविवार को आरंग क्षेत्र के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुँरेठी और नगपुरा केंद्रों में जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ कराया।

8 धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

धान खरीदी अभियान के पहले दिन बॉबी कश्यप ने नरदहा सोसायटी, पचेड़ा, मुनगी, मुँरेठी, नगपुरा, खौली, भड़हा और खपरी सहित विभिन्न खरीदी केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने केंद्रों में पहुंचकर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत कराई और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुँरेठी और नगपुरा केंद्रों में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। 

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष प्रतीक बैस, जिला रायपुर ग्रामीण की महामंत्री ललिता वर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, गजेंद्र यादव और कुंभकरण यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा सोसायटी अध्यक्ष चेतन वर्मा, रामस्वरूप वर्मा, कृष्ण वर्मा और शंकर वर्मा समेत बड़ी संख्या में किसान भी उपस्थित रहे।

किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता

इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बॉबी कश्यप ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की सबसे मजबूत कड़ी हैं। सरकार और सहकारिता विभाग किसानों की मेहनत से तैयार उपज का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

बारदाने, तौल और भुगतान की व्यवस्था पर दिया जोर

बॉबी कश्यप ने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में बारदाने, तौल और भुगतान से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसका उद्देश्य किसानों को उपज बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खरीदी प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें