Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश Nagda School Principal Video: स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप Gwalior Oxygen Tanker Blast: ऑक्सीजन टैंकर फटने से दहले लोग, घरों में महसूस हुआ तेज कंपन Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश Nagda School Principal Video: स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप Gwalior Oxygen Tanker Blast: ऑक्सीजन टैंकर फटने से दहले लोग, घरों में महसूस हुआ तेज कंपन
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Paddy Procurement: 15 नवंबर से शुरू …
Paddy Centre Inspection(Image Source: CGDPR)
Paddy Centre Inspection(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh Paddy Procurement: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Chhattisgarh Paddy Procurement: 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने भुलाटोला और कुम्ही के नवीन खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की सुविधाओं, तौल व्यवस्था, बारदाने, तकनीकी संसाधनों और धान के सुरक्षित भंडारण की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

स
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 11:59 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
खैरागढ़
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Paddy Procurement: 15 नवंबर से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने भुलाटोला एवं कुम्ही की नवीन सहकारी समितियों के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों केंद्रों में खरीदी पूर्व व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। दौरे एवं निरीक्षण के दौरान जिले के सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं भी उनके साथ उपस्थित रहे। कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, बैठने एवं छाया की व्यवस्था करने तथा परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उन्होंने वाहनों के प्रवेश एवं निकासी के लिए पर्याप्त स्थान रखने और टोकन के अनुसार खरीदी करने को कहा, ताकि किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। दोनों नवीन समितियों में खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटों का सत्यापन कराने, आर्द्रतामापी यंत्रों को कार्यशील रखने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुसार धान की गुणवत्ता एवं नमी की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त बारदाने उपलब्ध रखने और कम्प्यूटर, इंटरनेट एवं बायोमेट्रिक उपकरणों की जांच पहले से करने को कहा, जिससे खरीदी के दौरान तकनीकी बाधा न आए और किसानों को धान विक्रय में सुविधा हो।

धान के सुरक्षित भंडारण और समय पर उठाव के निर्देश

कलेक्टर ने धान के सुरक्षित भंडारण के लिए चबूतरों, डनेज, तिरपाल एवं कैप कवर की व्यवस्था तथा परिसर में जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेक प्लान तैयार करने, स्टेक रजिस्टर बनाने तथा धान के बोरों के ऐसे स्टेक बनाने को कहा, जिनमें बोरों की संख्या आसानी से गिनी जा सके। उन्होंने स्टेकवार भंडारण का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने, दैनिक खरीदी एवं स्टॉक का सही अभिलेख संधारित करने तथा समय पर उठाव एवं परिवहन के लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

अवैध धान की आवक रोकने निगरानी के निर्देश

कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को आवंटित धान खरीदी केंद्रों का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध धान की आवक एवं अनियमित खरीदी रोकने के लिए सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने को कहा। साथ ही कृषक उन्नति योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को योजना की जानकारी उपलब्ध कराने, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के संपर्क नंबर केंद्रों में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें