Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Chhattisgarh News: CM साय भोपाल रवाना, 15 नवंबर स…
Chief Minister Vishnu Deo Sai speaking to the media(Image Source: social media)
Chief Minister Vishnu Deo Sai speaking to the media(Image Source: social media)
रायपुर

Chhattisgarh News: CM साय भोपाल रवाना, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इसी दिन रायगढ़ के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 01:55 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 नवंबर से प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को भोपाल रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और सरकार इसके लिए तैयार है। 

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

 मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकार का प्रयास है कि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो।

धरमजयगढ़ में मनेगा जनजाति गौरव दिवस 

जनजाति गौरव दिवस के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में होने वाले इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे। प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि जनजातीय समाज के योगदान और भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं बलिदान को याद करने के लिए राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

शिवराज सिंह चौहान की माता के तेरहवीं कार्यक्रम में होंगे शामिल

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने भोपाल दौरे के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्वर्गीय माता के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे इस कार्यक्रम में पहुंचकर दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें