Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, …
Deepak Tandon wife, Barkha Tandon, arrested (Image Source: social media)
Deepak Tandon wife, Barkha Tandon, arrested (Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप

Blackmailing Case: रायपुर में धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और होटल पर अवैध कब्जे के आरोपों से घिरे कारोबारी दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनका मोबाइल जब्त किया है, जिसमें पूर्व मंत्री, IAS और DSP स्तर के अधिकारियों से बातचीत के स्क्रीनशॉट मिलने की बात सामने आई है। वहीं, दीपक टंडन को बिलासपुर से प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाने की तैयारी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 12:38 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Blackmailing Case: राजधानी के होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। अब इस पूरे मामले में रायपुर पुलिस ने दीपक की पत्नी बरखा टंडन को भी गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बरखा का मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसकी शुरुआती जांच में ही चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। फोन की गैलरी और चैट में एक पूर्व मंत्री, आईएएस और डीएसपी स्तर के अधिकारियों से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट मिले हैं। फिलहाल साइबर और पुलिस टीम इन डिजिटल सबूतों को खंगालने में जुटी है। दूसरी तरफ, बिलासपुर पुलिस की हिरासत में बंद दीपक टंडन को भी अब प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

होटल पर जबरन कब्जे और सील तोड़ने का मामला 

बरखा टंडन की यह गिरफ्तारी तेलीबांधा थाने में दर्ज एक गंभीर शिकायत के आधार पर हुई है। आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी ने दीपक, बरखा और उनके साथियों के खिलाफ संपत्ति पर अवैध कब्जा करने, सरकारी सील तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की आठ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद? जानें पूरा घटनाक्रम

  • लीज खत्म, फिर भी नहीं छोड़ा कब्जा: एफआईआर के मुताबिक, सरिता बाजपेयी ने साल 2021 में अपनी संपत्ति दीपक टंडन को होटल और बैंक्वेट हॉल (होटल बेलाकासा श्री) चलाने के लिए लीज पर दी थी। 2024 में शुरुआती करार खत्म होने के बाद आपसी सहमति से इसे 11-11 महीने के लिए दो बार बढ़ाया गया, जिसकी आखिरी मियाद 7 अप्रैल 2026 को पूरी हो चुकी थी। आरोप है कि पिछले एक साल से किराया भी नहीं चुकाया जा रहा था।

  • निगम की सील तोड़ी: प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने की वजह से नगर निगम ने 18 अगस्त 2026 को होटल सील कर दिया था। लेकिन जब 23 अगस्त को सरिता बाजपेयी अपनी संपत्ति का कब्जा लेने पहुंचीं, तो देखा कि निगम की सील तोड़कर टंडन दंपती और उनका स्टाफ अंदर मौजूद है। शिकायत के बाद निगम ने संपत्ति को दोबारा सील किया।

  • ताले तोड़कर दी धमकी: 26 अक्टूबर को नगर निगम जोन-10 की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में विधिवत पंचनामा बनाकर होटल की सील खोली। आरोप है कि इसके ठीक अगले दिन यानी 27 अक्टूबर को जब सरिता अपने एक साथी के साथ वहां गईं, तो मेन गेट और अंदर के ताले टूटे मिले। बरखा, दीपक और उनके साथियों ने कथित तौर पर ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

    ठगी के और भी मामले आए सामने 

टंडन दंपती की कारगुजारियों की फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं होती। उन पर अलग-अलग जिलों में लाखों की ठगी के आरोप हैं:

1. जमीन और फॉर्च्यूनर के नाम पर 56 लाख का चूना तेलीबांधा थाने में ही शराब कारोबारी आशीष जायसवाल ने टंडन दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, दोनों ने जमीन बेचने का झांसा देकर उनसे 36 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके अलावा एक फॉर्च्यूनर कार देने के नाम पर भी 20 लाख रुपये लिए गए। इस तरह कुल 56 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया।

2. कोयला टेंडर के नाम पर 15 लाख की वसूली सक्ती जिले में भी दीपक टंडन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कोयला कारोबारी किशन शर्मा का आरोप है कि दीपक ने उन्हें कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का लालच देकर 15 लाख रुपये लिए, लेकिन न तो काम कराया और न ही पैसे लौटाए। जानकारी यह भी मिल रही है कि कोयला कारोबार से जुड़े दो और पीड़ित अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे हैं।

AI से फोटो एडिट कर ब्लैकमेलिंग का आरोप, बिलासपुर से हुई थी गिरफ्तारी 

गौरतलब है कि दीपक टंडन को 6 नवंबर को बिलासपुर की सिरगिट्टी पुलिस ने रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। बिलासपुर निवासी मणिशंकर पांडे ने शिकायत की थी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक सामग्री तैयार की गई। इसके बाद न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर उनकी छवि खराब करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश हुई। उस वक्त पुलिस ने दीपक के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए थे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें