Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या
W 𝕏 f
होम › सूरजपुर › Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, स…
Surajpur elephant attack kills a woman in Umeshwarpur(Image Source: social media)
Surajpur elephant attack kills a woman in Umeshwarpur(Image Source: social media)
🔴 BREAKING सूरजपुर

Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत

Elephant Attack: सूरजपुर के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में कबराकान हाथी का आतंक जारी है। उमेश्वरपुर में हाथी के हमले से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बीते एक सप्ताह में हाथी के हमलों से पांच लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 12:39 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Elephant Attack: जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। महंगई और कटेलपारा के जंगलों में विचरण कर रहे कबराकान हाथी ने एक बार फिर ग्रामीण महिला को अपना शिकार बना लिया। बीती रात उमेश्वरपुर गांव में हाथी के हमले से 45 वर्षीय महिला दिलासो, पति अर्जुन की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, रात के दौरान कबराकान हाथी ने दिलासो को कुचल दिया, जिससे उनकी जान चली गई। लगातार हो रहे इन हमलों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे गंभीर बात यह है कि बीते एक सप्ताह के भीतर हाथी के हमलों में पांच लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी और उसके लगातार हमलों को लेकर लोगों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। 

वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार हो रही जनहानि के बीच वन विभाग की निगरानी और मॉनिटरिंग व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। विभाग की ओर से पहले रात के समय भी जंगलों में निगरानी किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाओं ने इन दावों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों में डर और नाराजगी

एक के बाद एक हो रही घटनाओं से रामानुजनगर क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत के साथ नाराजगी भी बढ़ रही है। लोगों को डर है कि यदि हाथी के हमलों पर जल्द प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में कोई और बड़ी घटना हो सकती है। अब ग्रामीणों की निगाहें वन विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हाथी की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने की मांग तेज हो रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें