Antara Shah death case: शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज की BA प्रथम वर्ष की छात्रा अंतरा शाह (19) की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छात्रा ने अपने जीजा के घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में NSUI से जुड़े छात्र नेता ज्ञान तिवारी का नाम सामने आने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, अंतरा शाह मूल रूप से चिरमिरी के गोदरीपारा की रहने वाली थी और अंबिकापुर में पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज की पढ़ाई के लिए वह पटपरिया स्थित अपने जीजा निलेश गुप्ता के घर पर रह रही थी।
घर में फंदे पर मिली अंतरा
जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर की रात अंतरा ने अपनी बहन के साथ खाना खाया और फिर सोने चली गई। अगले दिन सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिवार के सदस्य उठे तो घर के शौचालय में अंतरा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
सहेलियों ने लगाए गंभीर आरोप
सहेलियों ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप घटना के अगले दिन अंतरा की कुछ सहेलियां उसके घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को बताया कि NSUI से जुड़े छात्र नेता ज्ञान तिवारी लंबे समय से अंतरा को परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। सहेलियों के अनुसार, इस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। इसके बाद मृतका के मामा ने गांधीनगर थाना पहुंचकर ज्ञान तिवारी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई।
ABVP ने किया प्रदर्शन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ABVP कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता का नाम सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता गांधीनगर थाना पहुंचे। उन्होंने थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी नेता के खिलाफ नारेबाजी की और उसका पुतला भी जलाया।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। टीएस सिंहदेव ने निष्पक्ष जांच की मांग की मामले को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच करने और जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। आरोपी छात्र नेता की तलाश जारी पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी ज्ञान तिवारी फरार है।

