CG Crime News: सरगुजा क्षेत्र में पेट्रोल पंपो से बिना भुगतान किए फरारा होने का मामला सामने आया है। घटना अनुजनगर ( लटोरी ) स्थित पेट्रोल पंप की है, ईधन भरवाने के बाद वाहन सवार बिना पैसे दिए भाग निकले। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उनका चीछा शुरू किया और 20 किलोमीटर तक पीछा करते हुए अंबिकापुर की अर्बन चौपाटी तक पहुंच गए।
जैन मंदिर के पास कार छोड़कर फरार हुए आरोपी
कर्मचारी को पीछे आता देख वाहन सवारों ने जैन मंदिर के बगल में कार खड़ी कर दी और मौके से फरार हो गए। कार के अंदर छिपाकर रखी गई नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान की और अब इस मामले में वाहन सवारों की भूमिका और उनकी गतिविधियों की जां सरगुजा समेत आसपास के जिलों में भी वारदात की आशंका
सरगुजा समेत आसपास के जिलों में भी वारदात की आशंका
जानकारी के अनुसार, सरगुजा और आसपास के कई जिलों में इस तरह की घटनाएं सामने आई है, अंबिकापुर शहर और आसपास के इलाकों में इसी महीने हुई वारदातों के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सतर्कता बढ़ा दी थी। इसी सतर्कता के चलते अनुजनगर (लटोरी) पेट्रोल पंप से बिना भुगतान किए भागे वाहन का पीछा किया गया।नंबर प्लेट हटाकर पेट्राेल पंपों पर करते थे वारदात
प्रांरभिक जानकारी के मुताबिक, गिरोह के सदस्य अंबिकापुर और लुंड्रा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे है। वे कार, स्कॉर्पियो समेत अन्य वाहनों से नंबर प्लेट हटाकर पेट्रोल पंप पहुंचते थे।
पेट्रोल पंप संचालकों ने की जांच की मांग
ऐसी घटनाओं को लेकर पेट्रोल पंप संचालक भी चिंतित है, संचालक इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत कर जांच की मांग कर रहे है। पुलिस की जांच में वाहन से जुड़े साक्ष्यों और अन्य घटनाओं के रिकॉड के आधार पर आरोपितों की भूमिका स्पष्ट हो सकती है।







