"पेट्रोल पंपो" के लिए 25 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
सुप्रीम कोर्ट सख्त : बिना इंश्योरेंस सड़कों पर दौड़ रहे 16 करोड़ से ज्यादा वाहन, पेट्रोल पंपों पर लागू हो सकता है नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल नियम
देश में बिना वैध मोटर इंश्योरेंस के चल रहे करोड़ों वाहनों पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त कदम उठाया है। अदालत ने केंद्र सरकार, सड़क परिवहन मंत्रालय और IRDAI को ऐसा पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें पेट्रोल पंपों पर वाहन का इंश्योरेंस स्टेटस जांचने की व्यवस्था हो सकती है। प्रस्ताव के अनुसार, बीमा खत्म होने पर वाहन मालिक को ईंधन देने से पहले इंश्योरेंस रिन्यू कराना पड़ सकता है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
ईंधन संकट : HPCL की तकनीकी खराबी से 8 पेट्रोल पंपों पर सप्लाई बाधित
दंतेवाड़ा जिले में HPCL की तकनीकी समस्या के कारण 8 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हो गई है। सप्लाई रुकने से पंपों पर भारी भीड़ और लंबी कतारें लग गई हैं। जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक पेट्रोल पंपों की सूची जारी की है और लोगों से घबराकर ईंधन का भंडारण न करने की अपील की है।
बिलासपुर
डीजल बिक्री में बड़ा खेल : बिलासपुर में डीजल वितरण पर सवाल, कलेक्टर ने मांगा पेट्रोल पंपों से जवाब
बिलासपुर जिले में डीजल की असामान्य मांग और बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जांच में कुछ पेट्रोल पंपों पर औसत मासिक खपत से 100 से 337 प्रतिशत तक अधिक डीजल बिक्री सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन को आशंका है कि उपभोक्ता श्रेणी का डीजल औद्योगिक उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। खाद्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अब पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
कारोबार
सहमा छत्तीसगढ़ : पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, स्टॉक खत्म होने से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों (बालोद, जगदलपुर, धमतरी, गुरुर) में ईंधन खत्म होने की अफवाहों के कारण लोगों ने पेट्रोल-डीजल की अत्यधिक खरीदारी (पैनिक बाइंग) शुरू कर दी। इससे कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई और कुछ स्थानों पर स्टॉक खत्म होने की स्थिति बन गई। ट्रक और बस जैसे परिवहन प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने और ड्रम/कैन में ईंधन भरने पर रोक लगाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की है।
देश
केरोसिन अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा, केंद्र का बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने ईंधन आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राशन दुकानों के साथ-साथ चुने हुए पेट्रोल पंपों पर भी 60 दिनों तक केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों तक जल्दी सप्लाई पहुंच सके।
अंबिकापुर (सरगुजा)
CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार
CG Crime News: सरगुजा क्षेत्र में पेट्रोल पंपो से बिना भुगतान किए फरारा होने का मामला सामने आया है। घटना अनुजनगर ( लटोरी ) स्थित पेट्रोल पंप की है, ईधन भरवाने के बाद वाहन सवार बिना पैसे दिए भाग निकले।
कारोबार
Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत बढ़ी, पेट्रोल-डीजल पर मंडराया महंगाई का खतरा
Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। बीते सप्ताह ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 7.6 प्रतिशत बढ़ी, जबकि अमेरिकी क्रूड ऑयल लगभग 10 प्रतिशत महंगा हुआ। इस तेजी के चलते कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।
कारोबार
BPCL Latest Updates: सिलेंडर के साथ घर पहुंचाएगी राशन, Zepto-Blinkit को टक्कर देने की तैयारी
BPCL Latest Updates: सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) अब पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के कारोबार से आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने पेट्रोल पंपों और एलपीजी एजेंसियों के विशाल नेटवर्क के सहारे घरेलू राशन और रोजमर्रा की जरूरत का सामान ग्राहकों के घर तक पहुंचाने की योजना बना रही है।
राष्ट्रीय
सवाल का जवाब : E20 Petrol पर विशेषज्ञों की दो टूक, इंजन को नहीं होगा नुकसान
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल जिसे ई-20 के नाम से भी जाना जाता है, को लेकर आजकल काफी चर्चा है। कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं कि इससे वाहनों के इंजन को नुकसान हो सकता है। इन अफवाहों पर विराम लगाने के लिए कोलकाता प्रेस क्लब में विशेषज्ञों ने एक विशेष जानकारी साझा की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ईंधन न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि पर्यावरण बचाने और किसानों की आय बढ़ाने में भी एक बड़ा कदम है।
राष्ट्रीय
जेब पर सीधा असर : आज से बदल गए 10 बड़े नियम, पेट्रोल-गैस हुए सस्ते तो पासपोर्ट और रेल यात्रा महंगी
जुलाई 2026 की शुरुआत से देश में कई बड़े नियम बदल गए हैं। कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि प्राइवेट कंपनी ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये घटाए हैं। दूसरी ओर, नया पासपोर्ट बनवाना और ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना काफी महंगा हो गया है। साथ ही क्रेडिट कार्ड और टैक्स रिटर्न के नियम भी सख्त हुए हैं।
अर्थव्यवस्था
बड़ी राहत : आज से ₹5 तक सस्ता हुआ पेट्रोल, इस बड़ी कंपनी ने घटाए दाम
महंगाई के बीच आम लोगों को राहत देते हुए नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। नई कीमतें देशभर के 7,000 से अधिक नायरा पेट्रोल पंपों पर लागू हो गई हैं। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL ने अपने ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।
अर्थव्यवस्था
पेट्रोल-डीजल खरीद पर लगी रोक हटी, 1 जुलाई से मिलेगा सामान्य नियमों के तहत ईंधन
केंद्र सरकार ने कमर्शियल खरीदारों को बड़ी राहत देते हुए 1 जुलाई से रिटेल पेट्रोल पंपों से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर लगी सभी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है। अब औद्योगिक, व्यावसायिक और संस्थागत उपभोक्ता पहले की तरह सामान्य रूप से ईंधन खरीद सकेंगे। सरकार के अनुसार, आपातकालीन स्थिति के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे अब हालात सामान्य होने पर वापस ले लिया गया है।