Tuesday, 30 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम अर्थव्यवस्था पेट्रोल-डीजल खरीद पर लगी रोक हटी, 1 जुलाई से मिले…
बड़ी राहत का ऐलान
बड़ी राहत का ऐलान
अर्थव्यवस्था Featured

पेट्रोल-डीजल खरीद पर लगी रोक हटी, 1 जुलाई से मिलेगा सामान्य नियमों के तहत ईंधन

केंद्र सरकार ने कमर्शियल खरीदारों को बड़ी राहत देते हुए 1 जुलाई से रिटेल पेट्रोल पंपों से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर लगी सभी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है। अब औद्योगिक, व्यावसायिक और संस्थागत उपभोक्ता पहले की तरह सामान्य रूप से ईंधन खरीद सकेंगे। सरकार के अनुसार, आपातकालीन स्थिति के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे अब हालात सामान्य होने पर वापस ले लिया गया है।

विशेष संवाददाता
30 Jun 2026, 08:04 AM
नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने कमर्शियल खरीदारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार ने फैसला लिया है कि 1 जुलाई से रिटेल पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर लगी सभी पाबंदियां हटा दी जाएंगी। इसके बाद औद्योगिक, व्यावसायिक और संस्थागत उपभोक्ता पहले की तरह सामान्य तरीके से ईंधन खरीद सकेंगे।

सरकार ने सोमवार को जारी आदेश में कहा कि यह प्रतिबंध केवल आपातकालीन स्थिति को देखते हुए लगाया गया था। अब हालात सामान्य होने के बाद इसे वापस लेने का फैसला किया गया है।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच लगाया गया था प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने 12 जून को यह फैसला लिया था। उस समय मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम आपूर्ति और समुद्री परिवहन प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी। इसी को देखते हुए कमर्शियल खरीदारों को रिटेल पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदने से रोक दिया गया था।

उस दौरान सरकार ने निर्देश दिया था कि ऐसे उपभोक्ता अपनी जरूरत का पेट्रोल और डीजल केवल अधिकृत थोक आपूर्तिकर्ताओं से ही खरीदें।

अब पहले की तरह मिलेगी सुविधा

सरकार के नए आदेश के अनुसार 1 जुलाई से यह व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। इसके बाद कमर्शियल खरीदार भी सामान्य ग्राहकों की तरह रिटेल पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीद सकेंगे। इससे उद्योगों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

90 दिन के लिए लागू किया गया था आदेश।

सरकार ने जून में जारी आदेश में तेल विपणन कंपनियों और ईंधन विक्रेताओं को 90 दिनों तक रिटेल आउटलेट्स से थोक खरीद सीमित करने के निर्देश दिए थे। इसका उद्देश्य संभावित आपूर्ति संकट के दौरान ईंधन की उपलब्धता बनाए रखना था सरकार का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब देश में ईंधन आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, इसलिए पहले लगाए गए प्रतिबंधों को समाप्त किया जा रहा है। इससे कमर्शियल उपभोक्ताओं के साथ-साथ ईंधन वितरण व्यवस्था भी सामान्य रूप से संचालित हो सकेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें