Thursday, 27 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा
W 𝕏 f
होम कारोबार BPCL Latest Updates: सिलेंडर के साथ घर पहुंचाएगी …
BPCL ration delivery with LPG cylinder
BPCL ration delivery with LPG cylinder
कारोबार

BPCL Latest Updates: सिलेंडर के साथ घर पहुंचाएगी राशन, Zepto-Blinkit को टक्कर देने की तैयारी

BPCL Latest Updates: सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) अब पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के कारोबार से आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने पेट्रोल पंपों और एलपीजी एजेंसियों के विशाल नेटवर्क के सहारे घरेलू राशन और रोजमर्रा की जरूरत का सामान ग्राहकों के घर तक पहुंचाने की योजना बना रही है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
27 Aug 2026, 11:28 AM
नई दिल्ली
BPCL Latest Updates: सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) अब पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के कारोबार से आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने पेट्रोल पंपों और एलपीजी एजेंसियों के विशाल नेटवर्क के सहारे घरेलू राशन और रोजमर्रा की जरूरत का सामान ग्राहकों के घर तक पहुंचाने की योजना बना रही है। इस कदम से क्विक कॉमर्स बाजार में पहले से मौजूद Zepto, Blinkit और Instamart जैसी कंपनियों को नई प्रतिस्पर्धा मिल सकती है। 
BPCL की योजना के तहत चुनिंदा एलपीजी एजेंसियों को डार्क स्टोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों पर किराना सामान, एफएमसीजी उत्पाद, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और कुछ कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का स्टॉक रखा जाएगा। इससे आसपास के ग्राहकों तक सामान पहुंचाने में आसानी होगी और कंपनी अपने मौजूदा वितरण नेटवर्क का बेहतर उपयोग कर सकेगी।

सिलेंडर के साथ पहुंचेगा ऑर्डर किया हुआ सामान

ग्राहक BPCL के डिजिटल प्लेटफॉर्म या ऐप के माध्यम से जरूरी सामान का ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी की योजना है कि एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के साथ ही ऑर्डर किया गया राशन और अन्य घरेलू सामान भी ग्राहक के दरवाजे तक पहुंचा दिया जाए। इससे उपभोक्ताओं को एक ही डिलीवरी में गैस सिलेंडर और जरूरत का सामान मिल सकेगा। 

अपना पेमेंट गेटवे भी लाएगी BPCL

BPCL की योजना केवल सामान की बिक्री तक सीमित नहीं है। कंपनी अपना पेमेंट गेटवे शुरू करने की दिशा में भी काम कर रही है। इसे ‘Hello BPCL’ ऐप से जोड़ा जा सकता है, जिसके बाद ग्राहक पेट्रोल पंप पर कंपनी के प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधे भुगतान कर सकेंगे। इससे भुगतान प्रक्रिया आसान होने के साथ BPCL को डिजिटल लेनदेन से जुड़ा उपयोगी डेटा भी मिल सकेगा।

पायलट प्रोजेक्ट के नतीजों पर कंपनी की नजर

BPCL इस व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट चला रही है। शुरुआती स्तर पर इसके परिणाम सामान्य बताए जा रहे हैं, हालांकि बिक्री अभी कंपनी की उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंची है। इसके बावजूद BPCL इसे लंबी अवधि की योजना के रूप में देख रही है। पायलट से मिले अनुभव और ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे इसके विस्तार का फैसला लिया जाएगा।

‘इन एंड आउट’ स्टोर्स को किया जा रहा अपग्रेड

कंपनी अपने पेट्रोल पंपों पर संचालित ‘इन एंड आउट’ रिटेल स्टोर्स को भी नया स्वरूप दे रही है। यहां कैफे, कन्वीनियंस स्टोर, बेहतर वॉशरूम और लॉयल्टी प्रोग्राम जैसी सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। BPCL का उद्देश्य पेट्रोल पंपों को केवल ईंधन भरवाने की जगह तक सीमित न रखकर उन्हें मोबिलिटी और लाइफस्टाइल हब के रूप में विकसित करना है। 

नॉन-फ्यूल कारोबार बढ़ाने पर जोर

पेमेंट गेटवे, रिटेल स्टोर और राशन डिलीवरी जैसी सेवाओं के माध्यम से BPCL अपने नॉन-फ्यूल कारोबार को बढ़ाना चाहती है। पेट्रोलियम उत्पादों के अतिरिक्त दूसरे माध्यमों से होने वाली कमाई कंपनी के लिए राजस्व का नया स्रोत बन सकती है। देशभर में फैले पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों का नेटवर्क इस योजना में BPCL की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है।

तेज डिलीवरी होगी बड़ी चुनौती

BPCL के सामने सबसे बड़ी चुनौती डिलीवरी की रफ्तार हो सकती है। Zepto और Blinkit जैसी कंपनियां कई शहरों में 10 से 15 मिनट के भीतर सामान पहुंचाने का दावा करती हैं। वहीं BPCL का प्रस्तावित मॉडल मुख्य रूप से सिलेंडर की डिलीवरी से जुड़ा है। इसलिए क्विक कॉमर्स कंपनियों से मुकाबला करने के लिए उसे अलग और तेज वितरण व्यवस्था तैयार करनी पड़ सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें