Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर डीजल बिक्री में बड़ा खेल : बिलासपुर में डीजल वितर…
डीजल सप्लाई पर प्रशासन सख्त
डीजल सप्लाई पर प्रशासन सख्त
बिलासपुर

डीजल बिक्री में बड़ा खेल : बिलासपुर में डीजल वितरण पर सवाल, कलेक्टर ने मांगा पेट्रोल पंपों से जवाब

बिलासपुर जिले में डीजल की असामान्य मांग और बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जांच में कुछ पेट्रोल पंपों पर औसत मासिक खपत से 100 से 337 प्रतिशत तक अधिक डीजल बिक्री सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन को आशंका है कि उपभोक्ता श्रेणी का डीजल औद्योगिक उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। खाद्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अब पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 May 2026, 03:24 PM · अपडेट: 19 Jun 2026, 12:13 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर मचे हड़कंप के बीच जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। डीजल की असामान्य खपत और बिक्री को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के चार पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि डीजल वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त समीक्षा में यह खुलासा हुआ है कि कुछ पेट्रोल पंपों में पिछले वर्ष की औसत मासिक खपत की तुलना में 100 प्रतिशत से लेकर 337 प्रतिशत तक अधिक डीजल की मांग और बिक्री दर्ज की गई। अचानक बढ़ी इस खपत ने प्रशासन को शक में डाल दिया है कि उपभोक्ता श्रेणी के लिए निर्धारित डीजल का उपयोग औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचाने में किया जा रहा है।

खाद्य शाखा की रिपोर्ट के अनुसार औद्योगिक डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद जिले के कुछ चुनिंदा पंपों में डीजल की मांग अचानक बढ़ गई, जबकि सामान्य उपभोक्ता पंपों में बिक्री कम हो गई। इस असामान्य बदलाव ने सप्लाई व्यवस्था और वितरण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच करने की तैयारी में है।

इन पेट्रोल पंपों को जारी हुआ नोटिस

जिला प्रशासन की ओर से जिन पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें तखतपुर के ग्राम छतौना स्थित मां कावेरी फ्यूल्स (बीपीसीएल) शामिल है, जहां औसत मासिक खपत से 138 प्रतिशत अधिक डीजल बिक्री दर्ज हुई। इसके अलावा बिल्हा के ग्राम धौराभाठा स्थित सेठ मूलचंद एंड सन्स (बीपीसीएल) में 100 प्रतिशत अधिक बिक्री पाई गई।

वहीं ग्राम गतौरा स्थित जय मां यंत्र फ्यूल्स (आरओसीएल) में सबसे अधिक 337 प्रतिशत तक डीजल मांग और बिक्री दर्ज की गई।

तखतपुर के ग्राम अमसेना स्थित सौरभ सर्विस स्टेशन (आईओसीएल) में भी औसत खपत से 246 प्रतिशत अधिक डीजल बिक्री सामने आई है।

जवाब नहीं मिलने पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबन, सप्लाई रोकने और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। जिले में डीजल संकट और सप्लाई व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें