Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धर्म शपथ, श्रद्धा और संगठन-पिथौरा में साहू समाज का भव्…
पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ
पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ
धर्म

शपथ, श्रद्धा और संगठन-पिथौरा में साहू समाज का भव्य समागम

पिथौरा में तहसील साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह एवं कर्मा जयंती महोत्सव भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Apr 2026, 03:20 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पिथौरा तहसील साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह एवं कर्मा जयंती महोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पिथौरा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में साहू समाज के सामाजिक जन, वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। 
समारोह में सामाजिक एकजुटता, संगठन की मजबूती और माता कर्मा के प्रति आस्था का विशेष वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के जिलाध्यक्ष ढालूराम साहू ने की। 
प्रमुख अतिथियों के रूप में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू, प्रदेश महामंत्री उद्धो प्रसाद साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश अंकेक्षक खुमान साहू, युवा प्रदेश संयोजक शशिकांत साहू, समाज रत्न लक्ष्मण साहू, जिला उपाध्यक्ष देवेश साहू, समाजसेवी देवव्रत साहू, बागबाहरा तहसील अध्यक्ष एवन साहू, चिरको परिक्षेत्र अध्यक्ष मनीराम साहू, भुरकोनी परिक्षेत्र अध्यक्ष श्रीराम साहू, कौड़िया 02 अध्यक्ष बसंत साहू, सूरमाल 04 अध्यक्ष मिलन साहू, सूरमाल 03 अध्यक्ष प्रेषण साहू, टेमरी परिक्षेत्र अध्यक्ष मनोहर साहू, बंसुला परिक्षेत्र अध्यक्ष उमेश साव सहित अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक प्रतिनिधि मंचस्थ रहे।

आतिशबाजी, पुष्पवर्षा से अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। अतिथियों एवं उपस्थित सामाजिक जनों ने सस्वर माता कर्मा की आरती कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक और श्रद्धामय वातावरण प्रदान किया। इसके पश्चात तहसील अध्यक्ष मनोहर साहू के नेतृत्व में सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। 
आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और फूल मालाओं से अतिथियों का सम्मान किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया।
आतिथियों का सम्मान 

लोगों से संवाद स्थापित करने अपील 

मुख्य अतिथि डॉ. नीरेन्द्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि पिथौरा क्षेत्र के लोगों का उत्साह और समाज के प्रति जागरूकता अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर समाज के लोगों से संवाद स्थापित करना चाहिए, आपसी चर्चा, बैठक और सामाजिक मेलजोल के माध्यम से समाज को भावनात्मक रूप से जोड़ना चाहिए। 
उन्होंने यह भी कहा कि समाज की मजबूती आपसी विश्वास और सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने माता कर्मा जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पापमोचिनी एकादशी से प्रारंभ होकर पूरे छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है। 
माता कर्मा भक्ति, शक्ति और मुक्ति की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं तथा सामाजिक समरसता और सेवा की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि माता कर्मा हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ढालूराम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि शपथ ग्रहण करने वाले सभी पदाधिकारी अपने दायित्व और जिम्मेदारी को गंभीरता से समझें तथा निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटें। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति संगठन की मजबूती और सक्रिय सहभागिता से ही संभव है, इसलिए सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करें और समाज को नई दिशा दें।
सभा को संबोधित करते आतिथि 

समृद्ध परंपरा पूर्वजों की देन

प्रमुख अतिथि पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि साहू समाज की समृद्ध परंपरा और सामाजिक ढांचा हमारे पूर्वजों की देन है। समाज के पुरखा सयानों ने नियमावली बनाकर समाज को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। 
प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू ने माता कर्मा की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए कहा कि माता कर्मा त्याग, सेवा और समर्पण की प्रतीक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपाल साहू ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठित होकर कार्य करने से समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।
महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज एक विशाल और संगठित समाज है, इसलिए समाज की एकजुटता को बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन को इतना मजबूत बनाना चाहिए कि समाज की एकता और सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ करने की सोच भी न सके।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजिकजन 

गोपनीयता की दिलाई शपथ:

जिला अध्यक्ष ढालूराम साहू ने नव-निर्वाचित तहसील अध्यक्ष मनोहर साहू व उसकी टीम के मनोनीत सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, संगठन और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।  कार्यक्रम का संचालन डिगम साहू व चंद्रशेखर साहू ने किया। आभार प्रदर्शन तहसील संगठन सचिव कामता साहू ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लेखराम साहू, नीलकंठ साहू,  कौशल किशोर साहू, रामलाल साहू, संत राम साहू, शिवराम साहू, छगन साहू, भागवत साहू, पवन साहू, चंदू साहू, कांशी साहू, यादराम साहू, नेहरू साहू, उत्तम साहू, लक्ष्मी साहू, चंद्रिका साहू, लीना साहू, जितेश्वरी साहू, खोमन साहू, घनश्याम साहू, चूडामणी साहू, गुलशन साहू,  सहित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक जनों का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें