Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Theft Cases: महिलाओं से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 थाना क्षेत्रों की 7 वारदातों का खुलासा Durg News: एसआई की पत्नी और BSP की पूर्व प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट, आमने-सामने आए दोनों पक्ष Air Pollution: जहरीली हवा की मार, पंजाब के बठिंडा में AQI 1300 के पार, देश के इन 10 शहरों में सांस लेना हुआ मुहाल Patwari Strike: प्रशासन की सख्ती बेअसर, अब आम जनता और किसानों की बढ़ी मुश्किलें Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सुरक्षा बलों ने सूझबूझ से बरामद किया 5 किलो का टिफिन IED Amit Baghel Surrender: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 महीने की अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी Theft Cases: महिलाओं से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 थाना क्षेत्रों की 7 वारदातों का खुलासा Durg News: एसआई की पत्नी और BSP की पूर्व प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट, आमने-सामने आए दोनों पक्ष Air Pollution: जहरीली हवा की मार, पंजाब के बठिंडा में AQI 1300 के पार, देश के इन 10 शहरों में सांस लेना हुआ मुहाल Patwari Strike: प्रशासन की सख्ती बेअसर, अब आम जनता और किसानों की बढ़ी मुश्किलें Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सुरक्षा बलों ने सूझबूझ से बरामद किया 5 किलो का टिफिन IED Amit Baghel Surrender: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 महीने की अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी
W 𝕏 f
होम › धर्म › Mahakal Temple: भक्तों के लिए बड़ी राहत, अब कतार …
24-hour free prasadi distribution system launched (Image Source: social media)
24-hour free prasadi distribution system launched (Image Source: social media)
धर्म

Mahakal Temple: भक्तों के लिए बड़ी राहत, अब कतार में लगे हर श्रद्धालु को मिलेगा 24 घंटे नि:शुल्क प्रसाद

Mahakal Temple: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे नि:शुल्क प्रसादी वितरण सेवा शुरू की गई है। अब दर्शन की कतार में लगे भक्तों को भी हलवा, पोहा, दलिया, उपमा, चाय, छाछ और बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराया जाएगा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 09:20 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
उज्जैन
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahakal Temple: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने एक नई और बेहद सुविधाजनक पहल की है। अब दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े रहने वाले किसी भी भक्त को भूखे पेट नहीं रहना पड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने बुधवार से चौबीसों घंटे नि:शुल्क प्रसादी वितरण की शुरुआत कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत भस्म आरती में शामिल होने वाले भक्तों को मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर में पूरी रात प्रसाद मिलेगा।

चलित व्यवस्था से कतार में ही मिलेगा प्रसाद 

अब तक मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन या नाश्ते के लिए महाकाल महालोक के सामने बने अन्नक्षेत्र जाना पड़ता था। यह पहली बार है जब चलित व्यवस्था के जरिए सीधे दर्शन की लाइन में लगे प्रत्येक व्यक्ति तक महाप्रसादी पहुंचाई जा रही है। मंदिर समिति का लक्ष्य शुरुआती दौर में रोजाना करीब एक लाख भक्तों तक प्रसाद पहुंचाने का है, जिसे भीड़ बढ़ने पर आगे और बढ़ाया जाएगा।

मेनू में क्या-क्या रहेगा खास? 

अन्नक्षेत्र प्रभारी व उप प्रशासक सिम्मी यादव ने इस नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर से मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर में दलिया और हलवे के वितरण के साथ इसका श्रीगणेश कर दिया गया है। गुरुवार सुबह 6 बजे से आम दर्शनार्थियों के लिए भी यह सेवा शुरू हो जाएगी।
  • दिनभर बदलता रहेगा स्वाद: श्रद्धालुओं को समय के अनुसार हलवा, मीठा पोंगल, पोहा, उपमा, दलिया और फलाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे।

  • पेय पदार्थ और शिशुओं का ख्याल: प्रसाद के साथ चाय और छाछ की व्यवस्था भी रहेगी। खास बात यह है कि माताओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों के लिए दूध का भी विशेष इंतजाम किया गया है।

  • स्वच्छता और पेयजल: जिन जगहों पर प्रसाद बंटेगा, वहां भक्तों के हाथ धोने और पीने के साफ पानी की भी पूरी व्यवस्था की गई है।

  • अन्नक्षेत्र की चारदीवारी से बाहर निकली सेवा 

    गौरतलब है कि इससे पहले महाकाल महालोक के सामने स्थित अन्नक्षेत्र में एक तय समय पर ही नि:शुल्क प्रसादी मिलती थी। वहां भस्म आरती के बाद सुबह 6 बजे से चाय-पोहा और दोपहर 12 से रात 8 बजे तक भोजन प्रसादी का इंतजाम रहता था। लेकिन अब यह सेवा अन्नक्षेत्र की इमारत से निकलकर सीधे उन भक्तों तक पहुंच गई है जो कतार में लगकर बाबा की एक झलक पाने का इंतजार करते हैं। मंदिर की यह पूरी भोजन व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क है और जनसहयोग से चलती है। देश के कोने-कोने से आने वाले दानी सज्जन यहां आटा, दाल, चावल, घी, तेल और शक्कर जैसी खाद्य सामग्री दान करते हैं, जिससे लाखों भक्तों की सेवा संभव हो पाती है।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़ ▾
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग ▾
    दुर्ग संभाग ▾
    बिलासपुर संभाग ▾
    सरगुजा संभाग ▾
    बस्तर संभाग ▾
    देश ▾
    विदेश
    सरकारी सूचना ▾
    राजनीति ▾
    खेल ▾
    मनोरंजन ▾
    कारोबार ▾
    कीर्तिमान विशेष ▾
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें