Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
W 𝕏 f
होम बिलासपुर सड़क निर्माण में बड़ा खेल : करोड़ों की सड़क पर भ्…
बिलासपुर में उखड़ती नई सड़क का दृश्य
बिलासपुर में उखड़ती नई सड़क का दृश्य
बिलासपुर

सड़क निर्माण में बड़ा खेल : करोड़ों की सड़क पर भ्रष्टाचार का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने भी देखी बदहाल स्थिति

बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक में 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद उखड़ने लगी है। आमाकोनी से बहतरा तक बनाई गई इस सड़क में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुरूम की जगह मिट्टी बिछाई गई, जिसके कारण सड़क की डामर परत हाथ से ही निकल रही है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और जांच की मांग तेज हो गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 May 2026, 03:46 PM
बिलासपुर

बिलासपुर जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बनाई गई सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद उखड़ने लगी है। सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों ने सड़क की खराब हालत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क की डामर परत हाथ से ही उखड़ रही है। सड़क इतनी कमजोर बनी है कि हल्का दबाव पड़ते ही परत निकलने लगती है। वीडियो सामने आने के बाद निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह सड़क आमाकोनी गांव से बहतरा तक बनाई गई है। सड़क निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की निर्माण एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण का काम 15 जनवरी से शुरू हुआ था और इसके लिए करीब 1.40 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी।

मुरूम की जगह मिट्टी बिछाने का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में तय मानकों का पालन नहीं किया गया। सड़क की मजबूती के लिए जहां मुरूम डाली जानी थी, वहां साधारण मिट्टी का उपयोग किया गया। इसी कारण सड़क बनते ही टूटने और उखड़ने लगी। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण का ठेका ठेकेदार अतुल शुक्ला को दिया गया था। अब सड़क की गुणवत्ता खराब मिलने के बाद ठेकेदार के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया निर्माण कार्य कराया गया।

जनप्रतिनिधि पहुंचे जांच के लिए

मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद सभापति, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और ग्राम सरपंच मौके पर पहुंचे और सड़क का निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें