Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › 1 लाख का जुर्माना : कलेक्ट्रेट में वसूली कर रहा थ…
कर्मचारी और सक्ती में पकड़े गए ASI की कार्रवाई
कर्मचारी और सक्ती में पकड़े गए ASI की कार्रवाई
बिलासपुर

1 लाख का जुर्माना : कलेक्ट्रेट में वसूली कर रहा था बाबू, ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बिलासपुर और सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बिलासपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी होटल संचालक को जुर्माने का डर दिखाकर पैसे मांग रहा था और पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था। वहीं, सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को भी 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ACB ने पकड़ा। शिकायतकर्ता से मारपीट मामले में राहत देने के बदले 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। दोनों मामलों में ACB ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 May 2026, 11:25 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:52 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बिलासपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विजय पांडेय को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्मचारी शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि वह पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था और बाकी रकम की लगातार मांग कर रहा था। ACB की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

जुर्माने का डर दिखाकर मांगी रिश्वत

यह पूरा मामला कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप से जुड़ा है, जो क्षेत्र में होटल का संचालन करते हैं। जानकारी के अनुसार अगस्त 2025 में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उनके होटल की जांच की थी। जांच के दौरान पेड़ा खुली अवस्था में मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद प्रकरण ADM एवं न्याय निर्णयन अधिकारी कार्यालय में लंबित था।

इसी दौरान वहां पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय ने होटल संचालक को यह कहकर डराया कि मामले में एक लाख रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। आरोप है कि इसी डर का फायदा उठाकर कर्मचारी ने राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग शुरू कर दी।

शिकायत के बाद ACB ने की जांच

पीड़ित देवेंद्र कश्यप ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। अधिकारियों को पता चला कि आरोपी कर्मचारी पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका है और अब 15 हजार रुपये की दूसरी किश्त मांग रहा है।

रविवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम आरोपी को सौंपी, ACB की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विजय पांडेय को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी जब्त कर ली और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ASI भी रिश्वत लेते पकड़ा गया

इधर, ACB बिलासपुर ने सक्ती जिले में भी एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मारपीट के एक मामले में उसके परिवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से बचाने के बदले ASI ने 40 हजार रुपये की मांग की थी।

दूसरी किश्त लेते ही दबोचा गया आरोपी

जांच में सामने आया कि आरोपी ASI पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था। इसके बाद ACB ने दूसरी किश्त के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपी को चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा बुलाया। जैसे ही ASI ने 20 हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे पकड़ लिया। अधिकारियों ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें