Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Illegal Mahua Liquor: आबकारी टीम पर हमला, सेल्समैन के सिर में आई चोट; बोलेरो खेत में धकेली Crime News: रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला 3 साल मासूम का शव, दम घुटने से मौत, हत्या की आशंका Domestic Violence: शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने की हत्या, लोहे की जंजीर से घोंटा गला Knife Attack: युवक की सनक ने मचाया हड़कंप, दो महिलाओं पर धारदार हथियार से किया वार CG Crime News: विवाद के बाद हिंसक हुआ साला, जीजा के चेहरे और गले पर ब्लेड से किया हमला Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Illegal Mahua Liquor: आबकारी टीम पर हमला, सेल्समैन के सिर में आई चोट; बोलेरो खेत में धकेली Crime News: रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला 3 साल मासूम का शव, दम घुटने से मौत, हत्या की आशंका Domestic Violence: शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने की हत्या, लोहे की जंजीर से घोंटा गला Knife Attack: युवक की सनक ने मचाया हड़कंप, दो महिलाओं पर धारदार हथियार से किया वार CG Crime News: विवाद के बाद हिंसक हुआ साला, जीजा के चेहरे और गले पर ब्लेड से किया हमला Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › महासमुंद › Illegal Mahua Liquor: आबकारी टीम पर हमला, सेल्समैन के सिर म…
Abkari ki Team Par Hamla (Image Source: Keertiman Media)
Abkari ki Team Par Hamla (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Illegal Mahua Liquor: आबकारी टीम पर हमला, सेल्समैन के सिर में आई चोट; बोलेरो खेत में धकेली

Illegal Mahua Liquor: बागबाहरा के बोकरामुड़ा-कला में महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम पर हमले का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया

नरेंद्र कुमार  | रिपोर्टर कीर्तिमान
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 08:32 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Illegal Mahua Liquor: महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ा-कला में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम को ग्रामीणों के विरोध और मारपीट का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आक्रोशित लोगों ने आबकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और लाठी-डंडों से मारपीट की। टीम के बोलेरो वाहन को खेत में धकेल दिया गया और कार्रवाई से संबंधित पंचनामा दस्तावेज भी फाड़ दिए गए। घटना में आबकारी उपनिरीक्षक और एक सेल्समैन चोटिल हुए हैं। सेल्समैन के सिर में चोट आई है।

अवैध महुआ शराब की सूचना पर पहुंची थी टीम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है। आबकारी उपनिरीक्षक आनंद स्वर्णकार, आरक्षक सौरभ सिंह, महिला आरक्षक नागेश्वरी, गार्ड जागेश्वर ठाकुर, स्थानीय शराब दुकान के सेल्समैन ललित राजपुर और वाहन चालक के साथ ग्राम बोकरामुड़ा-कला पहुंचे थे। टीम को गांव में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद आबकारी टीम ने गांव के दुहानीपारा में दाशो बाई मांझी के घर पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार, वहां से 20 लीटर क्षमता वाली चार केन में महुआ शराब बरामद की गई।

पंचनामा के दौरान बढ़ा विवाद, लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप

बताया गया कि जब आबकारी टीम बरामदगी के बाद कार्रवाई से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही थी, तभी कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। आरोप है कि इस दौरान लोगों ने पंचनामा के दस्तावेज फाड़ दिए और आबकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडों से मारपीट की गई।
इस दौरान आबकारी उपनिरीक्षक के साथ भी झूमाझटकी हुई। टीम के अन्य सदस्यों ने किसी तरह उन्हें बचाया। वहीं, सेल्समैन ललित राजपुर के सिर में चोट आई। घटना के दौरान आबकारी टीम के वाहन बोलेरो को भी खेत में धकेल दिया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

घटना की सूचना 112 और पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से स्थानीय थाना को मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल सेल्समैन को स्थानीय शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए महासमुंद भेजा गया।

आबकारी विभाग की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

पुलिस ने आबकारी विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 221, 132, 324(3), 191(2), 338 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी धरपकड़ की कार्रवाई कर रही है।
Report : Mayank Sharma
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें