Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला 3 साल मासूम का शव, दम घुटने से मौत, हत्या की आशंका Domestic Violence: शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने की हत्या, लोहे की जंजीर से घोंटा गला Knife Attack: युवक की सनक ने मचाया हड़कंप, दो महिलाओं पर धारदार हथियार से किया वार CG Crime News: विवाद के बाद हिंसक हुआ साला, जीजा के चेहरे और गले पर ब्लेड से किया हमला Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Crime News: रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला 3 साल मासूम का शव, दम घुटने से मौत, हत्या की आशंका Domestic Violence: शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने की हत्या, लोहे की जंजीर से घोंटा गला Knife Attack: युवक की सनक ने मचाया हड़कंप, दो महिलाओं पर धारदार हथियार से किया वार CG Crime News: विवाद के बाद हिंसक हुआ साला, जीजा के चेहरे और गले पर ब्लेड से किया हमला Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
W 𝕏 f
होम › देश › राष्ट्रीय › Crime News: रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला 3 साल मासूम का शव…
Child body found in Railway Colony drain(Image Source: Social Media)
Child body found in Railway Colony drain(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Crime News: रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला 3 साल मासूम का शव, दम घुटने से मौत, हत्या की आशंका 

Crime News: रेलवे कॉलोनी में जीआरपी चौकी के पीछे नाली से करीब तीन साल के बच्चे का शव मिला। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस हत्या की आशंका और शव को दूसरी जगह से लाकर फेंके जाने के पहलू पर जांच कर रही है। बच्चे की पहचान के लिए डीएनए सैंपल सागर की फॉरेंसिक लैब भेजे जाएंगे।

स
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 06:56 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: स्थानीय रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जीआरपी चौकी के पीछे एक नाली में करीब तीन साल के बच्चे का शव मिला। सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे टीआई अमित दानी ने रेलवे और स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चे ने हरी टी-शर्ट, काली हाफ पैंट और गुलाबी रंग के बेबी शूज पहने हुए थे। काफी प्रयासों के बावजूद अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। 

निर्माण कार्य के बीच नाली तक कैसे पहुंचा मासूम?

घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। रेलवे कॉलोनी में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है और नाली तक पहुंचना भी आसान नहीं है। ऐसे में बच्चा वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। 

दम घुटने से मौत, DNA जांच से होगी पहचान

पुलिस के अनुसार, बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई है। इस आधार पर पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी संदिग्ध या आरोपी की पहचान नहीं हुई है। बच्चे की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं। इन्हें आगे की फॉरेंसिक जांच के लिए सागर स्थित एडवांस फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। 

शव दूसरी जगह से लाने की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि बच्चे के शव को किसी दूसरी जगह से लाकर रेलवे कॉलोनी की नाली में फेंका गया हो। फिलहाल पुलिस बच्चे की पहचान, घटनास्थल तक शव पहुंचने की परिस्थितियों और मौत के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। जांच पूरी होने और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें