Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › बिलासपुर संभाग › बिलासपुर › Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 क…
Doctors swindled out of crores (Image Source: AI Photo)
Doctors swindled out of crores (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी

Medical Fraud: बिलासपुर में मेडिकल पीजी (MD) में सीट दिलाने का झांसा देकर गिरोह ने दो डॉक्टरों से करीब 2.75 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने फर्जी अलॉटमेंट लेटर और फीस रसीदों के जरिए भरोसा जीता। एक डॉक्टर ने बेटे के एडमिशन के लिए अपना घर तक गिरवी रख दिया। करीब दो साल तक इंतजार के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 08:36 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Medical Fraud: मेडिकल पीजी (एमडी) में सीट दिलाने का सपना दिखाकर एक शातिर गिरोह ने बिलासपुर के दो डॉक्टरों से करीब 2.75 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए फर्जी अलॉटमेंट लेटर थमाए और असली जैसी दिखने वाली रसीदें भी दिखाईं। इस ठगी से एक डॉक्टर को अपना घर तक गिरवी रखना पड़ा। करीब दो साल तक सीट और रकम लौटने के इंतजार के बाद पीड़ितों ने पुलिस का रुख किया। सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2.30 करोड़ में तय हुआ सौदा, घर गिरवी रख जुटाए पैसे 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर (55) का बेटा एमबीबीएस करने के बाद 2023 की नीट पीजी परीक्षा में शामिल हुआ था। जब नेशनल मेडिकल काउंसिल ने जीरो पर्सेंटाइल पर एडमिशन की पात्रता दी, तब बेटे ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। इसी बीच अक्टूबर 2023 में एक शख्स ने फोन पर संपर्क किया और एमडी रेडियोलॉजी या मेडिसिन में सीट दिलाने का दावा किया। शुरुआत में 2.50 करोड़ रुपए की मांग की गई, लेकिन बाद में बात 2.30 करोड़ रुपए में तय हुई। बेटे के भविष्य के लिए डॉक्टर ने एजुकेशन लोन लिया और अपना घर भी गिरवी रख दिया। आरोपियों ने बैंक व ऑनलाइन माध्यम से 74 लाख 37 हजार 801 रुपए और नकद 55 लाख रुपए ले लिए। इस तरह कुल 1 करोड़ 29 लाख 37 हजार रुपए आरोपियों के पास पहुंच गए।

लिस्ट में नाम नहीं आया, फिर मैंगलोर-बेंगलुरु घुमाया 

फरवरी 2024 में जब एडमिशन लिस्ट सामने आई, तो उसमें बेटे का नाम गायब था। संदेह होने पर डॉक्टर ने बात की, तो आरोपियों ने जल्द पैसे वापस करने का आश्वासन देकर टालना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद वॉट्सऐप पर 3.54 लाख रुपए फीस जमा होने का फर्जी अलॉटमेंट लेटर भेजा गया और बेटे को मैंगलोर के एक मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करने को कहा गया। पिता-पुत्र मैंगलोर पहुंचे, लेकिन वहां गिरोह के दूसरे सदस्य ने सीट न होने की बात कह दी। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति से मिलवाया गया जिसने खुद को डॉक्टर और यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट रजिस्ट्रार बताया। वहां असली जैसे एडमिशन ऑर्डर व रसीदें दिखाकर 12.68 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की मांग भी की गई।

दूसरे डॉक्टर से भी 1.45 करोड़ की ठगी 

इसी गिरोह ने पीड़ित डॉक्टर के परिचित—जो रिंग रोड इलाके के डॉक्टर हैं—को भी पीजी सीट दिलाने के नाम पर जाल में फंसाया। उनसे करीब 1 करोड़ 45 लाख 33 हजार रुपए ले लिए गए। वे भी अब अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिए भटक रहे हैं। सिविल लाइन पुलिस ने बिलासपुर के साथ-साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड से जुड़े पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें