Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झु…
ABVP activists staging a protest (Image Source: social media)
ABVP activists staging a protest (Image Source: social media)
🔴 BREAKING शिक्षा Featured

ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क

ABVP Protest: महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में ABVP के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सेमेस्टर फीस वृद्धि 8% से घटाकर 5% करने पर सहमति जताई है। एमएससी और पीएचडी के छात्रों को आगामी सेमेस्टर से संशोधित दरों के अनुसार फीस देनी होगी। कुलपति ने छात्रों को इसका आश्वासन दिया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 08:58 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ABVP Protest: महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में सेमेस्टर फीस बढ़ाए जाने को लेकर चल रहा छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने कदम पीछे खींचते हुए प्रस्तावित 8 प्रतिशत फीस वृद्धि को घटाकर 5 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है। कुलपति ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि आगामी सेमेस्टर से नई और कम की गई दरें ही लागू होंगी।

जेब पर पड़ रहा था अतिरिक्त बोझ 

दरअसल, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने हाल ही में एमएससी (M.Sc) और पीएचडी (PhD) पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर फीस में 8 फीसदी का इजाफा करने का निर्णय लिया था। इस फैसले से छात्रों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा था। बढ़ी हुई दरों के हिसाब से एमएससी के छात्रों को हर सेमेस्टर लगभग 1200 रुपए और पीएचडी शोधार्थियों को करीब 2200 रुपए अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे थे। इसी आर्थिक बोझ के खिलाफ शुक्रवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में मोर्चा खोल दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आंदोलन के बाद कुलपति ने दिया आश्वासन 

छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कुलपति ने अभाविप के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की और फीस वृद्धि में 3 प्रतिशत की सीधा कटौती करने का भरोसा दिलाया। अब छात्रों को 8 के बजाय 5 फीसदी बढ़ी हुई दर से ही शुल्क देना होगा, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है।

छात्र हितों की लड़ाई जारी रहेगी: अभाविप 

प्रदर्शन के बाद अभाविप के रायपुर महानगर मंत्री ने बताया कि फीस में अचानक की गई इस बढ़ोतरी से सामान्य परिवार से आने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए प्रशासन के सामने यह मांग रखी गई थी। वहीं, विश्वविद्यालय इकाई मंत्री श्रीकांत साहू ने स्पष्ट किया कि छात्रों के अधिकारों और उनके हितों से जुड़े किसी भी मुद्दे पर परिषद का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हिमांशु, रमन, सौरभ, सोम, पीयूष और दीपक सहित बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें