Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव IndiGo Flight: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बड़ा हादसा टला Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश
W 𝕏 f
होम › खैरागढ़-छुईखदान-गंडई › Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय म…
0:00
Student protest at Khairagarh University (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग

Student Protest: खैरागढ़ के राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय में संगीत संकाय के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने वाद्य यंत्रों की कमी, कार्यक्रमों में अवसर नहीं मिलने और रिजल्ट व दस्तावेजों में गड़बड़ी जैसे आरोप लगाए।

य
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 02:28 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
खैरागढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Student Protest: राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ एक बार फिर छात्र आंदोलन को लेकर चर्चा में है। गुरुवार को संगीत संकाय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संकाय परिसर में विरोध जताने के बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ‘कुलपति हटाओ, विश्वविद्यालय बचाओ’ और ‘एक समोसा दो, चाय कुलपति हाय-हाय’ जैसे नारे भी लगाए गए।

वाद्य यंत्रों की कमी का आरोप

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि संगीत संकाय में अभ्यास और अध्ययन के लिए पर्याप्त वाद्य यंत्र उपलब्ध नहीं हैं। उनका आरोप है कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रमों में भी संकाय के विद्यार्थियों को उनकी अपेक्षा के अनुरूप अवसर नहीं मिल रहे हैं। छात्रों ने संगीत संकाय के अधिष्ठाता नमन दत्त को हटाकर मानस साहू को जिम्मेदारी दिए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि नए अधिष्ठाता को संगीत विषय की पर्याप्त जानकारी नहीं है।

रिजल्ट और दस्तावेजों में गड़बड़ी का भी आरोप

छात्रों ने परीक्षा परिणाम और अन्य दस्तावेजों में लगातार गड़बड़ियां होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इन गलतियों को सुधारने के लिए भी उनसे पैसे की मांग की जाती है। छात्रों के मुताबिक, वे पिछले कई दिनों से अपनी समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन के सामने शिकायत दर्ज करा रहे थे, लेकिन समाधान नहीं होने के बाद उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया।

अधिकारियों ने छात्रों से की बातचीत

छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार वेंकट आर. गुड़े और संगीत संकाय के अधिष्ठाता मानस साहू मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की और उनकी मांगों को लिखित रूप में देने को कहा। हालांकि, अधिकारियों से चर्चा के बाद भी छात्र मुख्य द्वार पर धरने से नहीं हटे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन के बीच संगीत संकाय के प्रोफेसर दिवाकर कश्यप की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में माहौल और तनावपूर्ण हो गया। छात्र अपनी मांगों को लेकर मुख्य द्वार पर डटे रहे। समाचार लिखे जाने तक छात्रों का धरना जारी था। छात्रों की मांगों और लगाए गए आरोपों पर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें