Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › Durg University News: कामधेनु विश्वविद्यालय की भर…
Stay on Kamdhenu University recruitment(Image Source: Keertiman Media)
Stay on Kamdhenu University recruitment(Image Source: Keertiman Media)
शिक्षा

Durg University News: कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन की रोक, अगले आदेश तक प्रक्रिया स्थगित

Durg University News: अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया पर राजभवन ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। भर्ती और नियुक्ति में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बीच राज्यपाल सचिवालय ने जांच की प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। इससे पहले कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी उच्चस्तरीय जांच पूरी होने तक भर्ती प्रक्रिया स्थगित रखने के निर्देश दिए थे।

य
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 12:18 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Durg University News: अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में शैक्षणिक पदों पर भर्ती को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया है। राज्यपाल सचिवालय ने विश्वविद्यालय में चल रही भर्ती, नियुक्ति और साक्षात्कार की प्रक्रिया को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल सचिवालय की ओर से यह आदेश 1 अक्टूबर को जारी किया गया। आदेश में विश्वविद्यालय के भवन निर्माण और रखरखाव से जुड़े कार्यों में सामने आई अनियमितताओं की जांच की प्रगति का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। 
राज्यपाल के उप सचिव निषिध साहू की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय में भवन निर्माण एवं रखरखाव के साथ-साथ शैक्षणिक पदों पर भर्ती में अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने गंभीरता से लेते हुए जांच की प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। राजभवन के आदेश के बाद फिलहाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक पदों से संबंधित भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकेगी।

मंत्री की नोटशीट के बाद बढ़ा था मामला

भर्ती विवाद के बीच कृषि विकास, किसान कल्याण एवं पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम की नोटशीट भी सामने आई थी। इसमें विश्वविद्यालय में भर्ती से जुड़ी शिकायतों की उच्चस्तरीय जांच कराने और जांच पूरी होने तक आगामी भर्ती प्रक्रिया को रोकने के निर्देश दिए गए थे। शिकायतों में वेतन संरक्षण, स्थानीय शिक्षकों की पदोन्नति, आरक्षण और रोस्टर निर्धारण से जुड़े मुद्दे उठाए गए थे। इसके अलावा पहले से निर्धारित रोस्टर में बदलाव, बैकलॉग पदों पर भर्ती और विभागवार पदों के निर्धारण को लेकर भी सवाल किए गए थे। शिकायतकर्ताओं ने यह आरोप भी लगाया था कि कार्यकारिणी परिषद की मंजूरी के बिना भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई और स्वीकृत सेटअप से अधिक पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया।

विधायक ने राज्यपाल से की थी शिकायत

मामले में स्थानीय विधायक ने 19 अगस्त 2026 को राज्यपाल को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंता जताई थी। पत्र में विधानसभा क्षेत्र के युवाओं और अन्य लोगों से प्राप्त शिकायतों का हवाला देते हुए भर्ती प्रक्रिया किसी राज्य स्तरीय एजेंसी या छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से कराने का अनुरोध किया गया था।

अब जांच के बाद ही आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती को लेकर सामने आई शिकायतों में आरक्षण और रोस्टर के पालन, बैकलॉग पदों, स्थानीय शिक्षकों की पदोन्नति और वेतन संरक्षण जैसे कई मुद्दे शामिल हैं। स्वीकृत पदों से अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने और कार्यकारिणी परिषद की अनुमति नहीं लेने संबंधी आरोप भी लगाए गए हैं। अब राजभवन के हस्तक्षेप के बाद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक पदों की भर्ती, नियुक्ति और साक्षात्कार की प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित रहेगी। शिकायतों में लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं, इसका फैसला संबंधित जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें