Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › Young Scientist Award: दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर प…
National Young Scientist Award for two students  (Image Source: Keertiman Media)
National Young Scientist Award for two students (Image Source: Keertiman Media)
शिक्षा

Young Scientist Award: दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का मान, बने युवा वैज्ञानिक

Young Scientist Award: महासमुंद के स्वामी आत्मानंद विद्यालय के दो विद्यार्थियों महेंद्र कुमार साहू और रीना टंडन ने चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक सम्मान महोत्सव में देशभर के 5 हजार प्रतिभागियों के बीच शीर्ष 98 में जगह बनाई। दोनों ने अपने नवाचार आधारित वैज्ञानिक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए और ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 09:16 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Young Scientist Award: जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक सम्मान महोत्सव में विद्यालय के महेंद्र कुमार साहू और रीना टंडन ने देशभर से शामिल हुए करीब 5 हजार युवा वैज्ञानिकों के बीच शीर्ष 98 प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाई। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे महासमुंद जिले में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 21 और 22 नवंबर 2026 को चेन्नई में राष्ट्रीय स्तर पर युवा वैज्ञानिक सम्मान महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें विद्यालय के विज्ञान प्रभारी एवं व्याख्याता कुमारी तृप्ति ध्रुव के मार्गदर्शन में कक्षा 12वीं के विद्यार्थी महेंद्र कुमार साहू और कक्षा 10वीं की छात्रा रीना टंडन ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

दोनों विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक प्रोजेक्ट के माध्यम से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। महेंद्र कुमार साहू ने 'Carbon Purification for Factories' यानी कारखानों के लिए कार्बन शुद्धिकरण से संबंधित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। वहीं, रीना टंडन ने 'AI Based Smart Food Freshness and Quality Assessment System Using Electronic Nose and Electronic Tongue' विषय पर अपना प्रोजेक्ट प्रदर्शित किया। दोनों परियोजनाओं को राष्ट्रीय मंच पर सराहना मिली और विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस महोत्सव में स्पेस किड्स इंडिया की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. केसन, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन एवं गगनयात्री अंगद प्रताप तथा रूसी अंतरिक्ष विशेषज्ञ ओल्गा चेरनेको और मैक्सिम मिरोनेन्को ने विद्यार्थियों को युवा वैज्ञानिक की उपाधि से सम्मानित किया।

युवाओं का हुआ सम्मान 
विद्यालय में हुआ सम्मान 

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि के बाद 25 नवंबर 2026 को विद्यालय की प्रार्थना सभा में दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सहायक संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुंद प्रकाश मांझी ने महेंद्र कुमार साहू और रीना टंडन को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के वर्तमान प्रभारी प्राचार्य हेमंत डड़सेना ने इस उपलब्धि पर दोनों विद्यार्थियों, विज्ञान प्रभारी कुमारी तृप्ति ध्रुव और पूरी टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता की सराहना की। महासमुंद के इन दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि बताती है कि उचित मार्गदर्शन, मेहनत और वैज्ञानिक सोच के दम पर छोटे शहरों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें