Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › रायपुर › Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरिय…
ED raids in the Mahadev betting app case (Image Source: AI Photo)
ED raids in the Mahadev betting app case (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर Featured

Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री!

Mahadev Betting App: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में होटल, क्लब और मनोरंजन से जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी को सट्टेबाजी से अर्जित रकम के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश किए जाने का संदेह है। वहीं, दिल्ली में हवाला लेजर और म्यूजिक कंपनियों से जुड़े वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 08:26 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर।
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahadev Betting App: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच का दायरा और तेज कर दिया है। गुरुवार तड़के केंद्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख शहरों—रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई के निशाने पर मुख्य रूप से वे होटल, क्लब और मनोरंजन से जुड़े प्रतिष्ठान रहे, जिनमें सट्टेबाजी की काली कमाई खपाने का संदेह है। राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित करीब सात बड़े होटल और क्लब घंटों तक एजेंसी के रडार पर रहे। सुबह से शुरू हुई इस जांच के दौरान अधिकारियों ने इन ठिकानों के वित्तीय लेन-देन, निवेश के स्रोतों और साझेदारी से जुड़े दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला। करीब दो घंटे चली इस पड़ताल के बाद टीम कई अहम रिकॉर्ड अपने साथ जब्त कर ले गई।

200 करोड़ के निवेश की परतें उधेड़ रही जांच एजेंसी 

जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, महादेव ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने रायपुर के हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट सेक्टर में करीब 200 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश कर रखा है। ED को पुख्ता अंदेशा है कि अवैध सट्टेबाजी से जुटाई गई रकम को होटल, रेस्टोरेंट और नाइट क्लबों में लगाकर उसे 'सफेद' करने का खेल रचा गया है। अब एजेंसी उन स्थानीय कारोबारियों और साझेदारों की कुंडली खंगाल रही है, जिनके जरिए यह पैसा बाजार में उतारा गया। अब तक की तफ्तीश में हवाला नेटवर्क और विदेशी संपत्तियों के तार पहले ही जुड़ चुके हैं।

दिल्ली का वकील, हवाला लेजर और म्यूजिक कंपनी का कनेक्शन

छत्तीसगढ़ के अलावा इस मामले की आंच दिल्ली के ग्लैमर और म्यूजिक जगत तक भी पहुंच गई है। मामले में गिरफ्तार दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित पाठक की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं:

  • म्यूजिक कंपनी में हिस्सेदारी: हिमांशु 'OCM रिकॉर्ड' नामक एक बड़ी म्यूजिक कंपनी का को-फाउंडर है। इसके अलावा, दिल्ली के लाजपत नगर स्थित 'यस्या मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' में भी उसकी 75 फीसदी हिस्सेदारी सामने आई है।

  • 60 करोड़ का हवाला हिसाब: दिल्ली में हुई छापेमारी के दौरान टीम के हाथ करीब 60 करोड़ रुपये के हवाला लेजर और हाथ से लिखे संदिग्ध नोट लगे हैं। इन पन्नों में दर्ज हिसाब-किताब का मिलान सीधे महादेव सिंडिकेट के पैसों से किया जा रहा है।

चर्चित चेहरों के साथ काम कर चुकी हैं आरोपी की मंगेतर 

जांच की सुई हिमांशु की मंगेतर चित्रांशी ध्यानी की तरफ भी घूम गई है, जो पेशे से एक गायिका और अभिनेत्री हैं। चित्रांशी 'OCM रिकॉर्ड' के बैनर तले बने कई चर्चित म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। इनमें मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल और खुल्लर-जी के साथ उनका गाना 'चीटर' काफी चर्चा में रहा था। इसके अलावा, यूट्यूब की दुनिया के चर्चित नाम 'फुकरा इंसान' यानी अभिषेक मल्हान के साथ वह 'बिग लाइफ रिटर्न्स' में भी दिख चुकी हैं। 'अल्फाज', 'टिम टिम' और 'रास्ता तुम्हारा' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी उन्होंने काम किया है। अब ED इन सभी म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में लगे पैसों के स्रोत और कंपनी के वित्तीय खातों की गहराई से पड़ताल कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें