Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: प्रेम प्रसंग का खूनी अंत, प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी ने खेत में खाया जहर MAHADEV SATTA: जांच में दो सौ करोंड के होटल और क्लब का खुलासा, ED को मिले कई अहम सुराग, जानिए कहां हुआ निवेश Dumping: जंगल में गड़े मिले पांच-पांच सौ के बंडल,  गिनती में 40 लाख निकले, जानिए किसने छिपाई थी इतनी बड़ी रकम Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई Gambling Case: जुआ रेड दौरान युवक की मौत के बाद सक्ती SP का एक्शन, प्रशिक्षु SI निलंबित, जांच के  दिए आदेश Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान Murder Case: प्रेम प्रसंग का खूनी अंत, प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी ने खेत में खाया जहर MAHADEV SATTA: जांच में दो सौ करोंड के होटल और क्लब का खुलासा, ED को मिले कई अहम सुराग, जानिए कहां हुआ निवेश Dumping: जंगल में गड़े मिले पांच-पांच सौ के बंडल,  गिनती में 40 लाख निकले, जानिए किसने छिपाई थी इतनी बड़ी रकम Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई Gambling Case: जुआ रेड दौरान युवक की मौत के बाद सक्ती SP का एक्शन, प्रशिक्षु SI निलंबित, जांच के  दिए आदेश Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान
W 𝕏 f
होम › रायपुर › MAHADEV SATTA: जांच में दो सौ करोंड के होटल और क्…
Lawyer accused in Mahadev betting case (Image Source: Social Media)
Lawyer accused in Mahadev betting case (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

MAHADEV SATTA: जांच में दो सौ करोंड के होटल और क्लब का खुलासा, ED को मिले कई अहम सुराग, जानिए कहां हुआ निवेश

MAHADEV SATTA: महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED की जांच का दायरा बढ़ गया है। जांच एजेंसियों को सौरभ चंद्राकर से जुड़े होटल, क्लब और रेस्टोरेंट कारोबार में करीब 200 करोड़ रुपए के निवेश के सुराग मिले हैं।

स
प्रकाशित: 25 Nov 2026, 07:28 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
MAHADEV SATTA: महादेव आनलाइन सट्‌टा से जुड़े कई अहम खुलासों ने चौकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं, बताया जा रहा है कि ED की तफ्तीश में दो सौ करोड़ रुपए होटल और क्लब में खर्च किए गए हैं।  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब जांच एजेंसियों को इस मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर से जुड़े होटल, क्लब और रेस्टोरेंट कारोबार में करीब 200 करोड़ रुपए के निवेश के संकेत मिले हैं। रायपुर के VIP रोड स्थित सात बड़े प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसके अलावा पंडरी इलाके के एक क्लब के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। 

बिलासपुर में 10 करोड़ के निवेश के सुराग

रायपुर के साथ बिलासपुर में भी होटल और क्लब कारोबार में निवेश की जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में यहां करीब 10 करोड़ रुपए लगाए जाने के सुराग मिले हैं। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस कारोबार में पैसा कहां से आया, किन लोगों ने साझेदारी की और निवेश से जुड़े दस्तावेजों में किन लोगों के नाम शामिल हैं। आने वाले दिनों में होटल, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों से पूछताछ किए जाने की संभावना है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन बुक के जरिए अपराध से हुई कमाई 92 हजार करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है। जांच एजेंसियां इस रकम से जुड़े निवेश और संपत्तियों की कड़ियां तलाश रही हैं। वहीं, सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के लिए राज्य की जांच एजेंसी भी उसकी रिमांड लेने की तैयारी में है। 

15 करोड़ के लेनदेन में वकील गिरफ्तार

महादेव सट्टा मामले में ED ने एक और कार्रवाई करते हुए 24 नवंबर को वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित पाठक को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी के अनुसार, सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान हिमांशु शेखर का नाम सामने आया था। आरोप है कि सौरभ ने अपने खिलाफ चल रहे मामले को निपटाने के लिए उसे करीब 15 करोड़ रुपए दिए थे। ED का दावा है कि पूछताछ के दौरान सौरभ चंद्राकर ने इस भुगतान से जुड़ी जानकारी दी। जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले तीन वर्षों में हिमांशु शेखर की दुबई में सौरभ चंद्राकर से कई बार मुलाकात हुई थी। 

दुबई जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया वकील

एजेंसी अब इन मुलाकातों और आर्थिक लेनदेन के बीच संबंधों की जांच कर रही है। जांच एजेंसी ने हिमांशु शेखर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। इसी के आधार पर उसे दुबई जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इसके बाद ED ने उसे गिरफ्तार कर रायपुर लाया और PMLA की विशेष अदालत में पेश किया। अदालत में पेशी के दौरान ED ने आरोपी की सात दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी। 

  •  200 करोड़ रुपए के निवेश के लिए

जांच एजेंसियों को सौरभ चंद्राकर से जुड़े होटल, क्लब और रेस्टोरेंट कारोबार में करीब 200 करोड़ रुपए के निवेश के सुराग मिले हैं। फिलहाल इस निवेश के स्रोत और कारोबार में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

  • 15 करोड़ रुपए के भुगतान के लिए

ED के अनुसार, सौरभ चंद्राकर ने वकील हिमांशु शेखर को अपना मामला निपटाने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए दिए थे। जांच एजेंसी इस कथित लेनदेन से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों और अन्य सबूतों की पड़ताल कर रही है।

15 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज

देर रात तक चली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अब जांच एजेंसी की नजर 15 करोड़ रुपए के लेनदेन, दुबई में हुई मुलाकातों और होटल-क्लब कारोबार में निवेश के स्रोत पर है। आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और लोगों से पूछताछ हो सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें