Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dumping: जंगल में गड़े मिले पांच-पांच सौ के बंडल,  गिनती में 40 लाख निकले, जानिए किसने छिपाई थी इतनी बड़ी रकम Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई Gambling Case: जुआ रेड दौरान युवक की मौत के बाद सक्ती SP का एक्शन, प्रशिक्षु SI निलंबित, जांच के  दिए आदेश Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने जताई नाराजगी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Dumping: जंगल में गड़े मिले पांच-पांच सौ के बंडल,  गिनती में 40 लाख निकले, जानिए किसने छिपाई थी इतनी बड़ी रकम Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई Gambling Case: जुआ रेड दौरान युवक की मौत के बाद सक्ती SP का एक्शन, प्रशिक्षु SI निलंबित, जांच के  दिए आदेश Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने जताई नाराजगी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी
W 𝕏 f
होम › बीजापुर › Dumping: जंगल में गड़े मिले पांच-पांच सौ के बंडल, …
Bijapur police recover ₹39.77 lakh cash from forest
Bijapur police recover ₹39.77 lakh cash from forest
🔴 BREAKING बीजापुर

Dumping: जंगल में गड़े मिले पांच-पांच सौ के बंडल,  गिनती में 40 लाख निकले, जानिए किसने छिपाई थी इतनी बड़ी रकम

Dump: बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्र के बड़ेपल्ली जंगल में पुलिस ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 39.77 लाख रुपए बरामद किए। डीआरजी, थाना पुलिस और बीडीएस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान यह नकदी बरामद की।

भ
प्रकाशित: 25 Nov 2026, 07:07 PM · अपडेट: 25 Nov 2026, 07:17 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बीजापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dumping: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान के बाद अब सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखी गई नकदी और अन्य सामग्री के डंप मिल रहे हैं। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल के भीतर जमीन में छिपाकर रखे गए 39 लाख 77 हजार रुपए बरामद किए हैं। यह रकम 500-500 रुपए के नोटों के रूप में एक स्टील के डिब्बे में रखी गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेपल्ली के नजदीक जंगल में जमीन के अंदर संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर तलाशी अभियान की योजना बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रविन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन और एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन कुमार एक्का के नेतृत्व में डीआरजी, भैरमगढ़ थाना पुलिस तथा बीडीएस की संयुक्त टीम जंगल पहुंची। टीम ने बताए गए स्थान पर सर्चिंग अभियान शुरू किया। 

जमीन के अंदर स्टील का डिब्बे पर छिपाकर रखा था 

तलाशी के दौरान बीडीएस टीम को जमीन के अंदर एक बोरी में रखा स्टील का डिब्बा मिला। डिब्बे को खोलकर जांच की गई तो उसके भीतर टेप से लिपटे कई पैकेट मिले। पैकेटों की जांच करने पर उनमें 500 रुपए के नोटों में कुल 39 लाख 77 हजार रुपए नकद मिले। पुलिस ने पूरी रकम बरामद कर ली है। मामले में भैरमगढ़ थाने में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नक्सलियों के आर्थिक नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस अब इस बरामद नकदी के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। जांच का मुख्य पहलू यह पता लगाना है कि रकम किसकी है, इसे किस उद्देश्य से जंगल में छिपाकर रखा गया था और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि बरामद नकदी का संबंध नक्सलियों के किसी पुराने आर्थिक नेटवर्क या संगठन की गतिविधियों से है या नहीं। फिलहाल भैरमगढ़ थाने में मामले की आवश्यक कार्रवाई जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें