Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में हो रही भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कहां कि दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर लगातार हो रही कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया। और कहा कि प्रदेश में पिछले तीन साल से दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जो भी लोग जांच में दोषी पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है। सरकार की ओर से किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जा रहा है। ACB और EOW द्वारा विभिन्न मामलों में की जा रही कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रिश्वत लेते GST असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, विभाग ने किया निलंबित
मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में कोरबा में ACB ने रिश्वतखोरी मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। टीम ने GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को गिरफ्तार किया था। उन पर कबाड़ी कारोबारी से गाड़ी छोड़ने के बदले में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने 21 नवंबर को कार्रवाई करते हुए उन्हें कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य कर आयुक्त की ओर से निलंबन आदेश भी जारी किया गया।
गरीबी से बाहर आए लोगों पर CM साय का बयान
मुख्यमंत्री साय ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि सभी चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं। पंच से लेकर हर स्तर का चुनाव अपनी जगह महत्वपूर्ण है। उन्होंने चुनाव को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर चुनाव का महत्व है। 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से आए बाहर, PM मोदी का जताया आभार देश में 50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने के दावे पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।मुख्यमंत्री ने PM मोदी का जताया आभार
देश में 50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने के पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की पहले ये लोग अति गरीब की श्रेणी में आते थे, लेकिन अब उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।मुख्यमंत्री ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
हाथियों के बढ़ते आतंक पर सरकार सतर्क
प्रदेश में हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या जरूर है, लेकिन सरकार और वन विभाग पूरी तरह सजग हैं। लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है। साथ ही लोगों के मोबाइल फोन पर भी हाथियों की मौजूदगी और संभावित खतरे को लेकर सूचनाएं भेजी जा रही हैं, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।












