Monday, 07 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम भाजपा OBC Morcha Conference: CM साय ने गिनाईं सरकार की …
CM Vishnu Deo Sai at OBC conference Raipur(Image source: Keertiman Media)
CM Vishnu Deo Sai at OBC conference Raipur(Image source: Keertiman Media)
भाजपा

OBC Morcha Conference: CM साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

OBC Morcha Conference: रायपुर में आयोजित OBC मोर्चा सम्मेलन में CM विष्णुदेव साय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार व नक्सलवाद को लेकर निशाना साधा।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
07 Sep 2026, 07:28 PM
रायपुर
OBC Morcha Conference: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ओबीसी समाज की भूमिका, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा अपनी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

OBC समाज की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज अपने कौशल और मेहनत के दम पर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।
सीएम साय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और नए भारत के निर्माण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पाकिस्तान पर भी दिया बयान

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है और जरूरत पड़ने पर दुश्मन के घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता रखता है। उन्होंने दावा किया कि भारत की सख्त कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की धमकियां कमजोर पड़ी हैं।

नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री साय ने अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। सीएम साय ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर भी हमला बोला।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए और छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया गया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा रहा है।

सम्मेलन में कई भाजपा नेता रहे मौजूद

रायपुर संभाग स्तरीय इस सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू सहित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें