Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Bihar Politics: अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी तकरार, जेडीयू में अंदरूनी कलह की चर्चा तेज Cyber Crime: म्यूल अकाउंट से जुड़ा साइबर ठगी का मामला, पांच राज्यों की शिकायतों से खुलासा Crime News: कांकेर की लौह खदान में आगजनी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में निकाला जुलूस Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Bihar Politics: अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी तकरार, जेडीयू में अंदरूनी कलह की चर्चा तेज Cyber Crime: म्यूल अकाउंट से जुड़ा साइबर ठगी का मामला, पांच राज्यों की शिकायतों से खुलासा Crime News: कांकेर की लौह खदान में आगजनी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में निकाला जुलूस Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने
W 𝕏 f
होम › भाजपा › Smriti Irani Raipur Visit: मिशन 2028 की तैयारी मे…
Smriti Irani Raipur Visit(image source: AI Photo)
Smriti Irani Raipur Visit(image source: AI Photo)
भाजपा

Smriti Irani Raipur Visit: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी BJP, 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी स्मृति ईरानी

Smriti Irani Raipur Visit: भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी। दो दिवसीय दौरे में संगठन की समीक्षा, वरिष्ठ नेताओं की भूमिका और विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।

ल
प्रकाशित: 16 Oct 2026, 01:57 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Smriti Irani Raipur Visit: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी। उनके साथ सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी आएंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान स्मृति ईरानी प्रदेश भाजपा के नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करेंगी।
स्मृति ईरानी के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव 2028 के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठकों में संगठन की मजबूती, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और नेताओं की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके लिए रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगी चर्चा

25 अक्टूबर की सुबह रायपुर पहुंचने पर विमानतल में स्मृति ईरानी का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू होगा। पहले चरण में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और अन्य संगठन पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों तथा विधायकों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इन बैठकों में सरकार और संगठन के बीच समन्वय, आगामी गतिविधियों तथा चुनावी तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हो सकता है।

जिला स्तर तक संगठन की होगी समीक्षा

दौरे के दौरान प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ संभाग और जिला स्तर के प्रभारी, सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष तथा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी बैठकों में शामिल होंगे। पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
इसके अलावा प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक भी आयोजित होने की संभावना है। इस बैठक में संगठन की रणनीति और भविष्य की राजनीतिक तैयारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया जा सकता है।

वरिष्ठ नेताओं की भूमिका पर भी हो सकता है मंथन

स्मृति ईरानी के दौरे में उन वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें भी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं, जिन्हें फिलहाल संगठन में बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है। ऐसे नेताओं से वन-टू-वन चर्चा कर उनके अनुभव और संगठन में उनकी संभावित भूमिका पर विचार किया जा सकता है। पार्टी के सामने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की चुनौती है। ऐसे में पुराने अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और चुनावी रणनीति को लेकर स्पष्ट दिशा तय करने पर चर्चा होने की संभावना है।
करीब आठ महीने बाद छत्तीसगढ़ भाजपा को नया प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी मिला है। नियुक्ति के बाद स्मृति ईरानी के पहले दौरे पर संगठन की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि इन बैठकों से प्रदेश भाजपा की आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति को दिशा मिल सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें