Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: डॉक्टर के घर में एक कराेड़ कि चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: जबलपुर में 871 किलो गांजा जब्त, पेंट के 412 डिब्बों के बीच छिपाई थी 4.5 करोड़ की खेप INDIA Alliance Rally: महारैली को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट, रामलीला मैदान में 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात Murder Case: रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, ट्रैक्टर चढ़ाने और कुल्हाड़ी के हमले में महिला की मौत Bus Accident: बीजापुर-दुर्ग मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत 5 घायल Raipur Food Department Raid: दूषित मिठाई और ब्रेड पर बड़ा एक्शन, 3 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, कीड़े मिला दूध और ब्रेड पर रेंगते दिखे चूहे Crime News: डॉक्टर के घर में एक कराेड़ कि चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: जबलपुर में 871 किलो गांजा जब्त, पेंट के 412 डिब्बों के बीच छिपाई थी 4.5 करोड़ की खेप INDIA Alliance Rally: महारैली को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट, रामलीला मैदान में 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात Murder Case: रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, ट्रैक्टर चढ़ाने और कुल्हाड़ी के हमले में महिला की मौत Bus Accident: बीजापुर-दुर्ग मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत 5 घायल Raipur Food Department Raid: दूषित मिठाई और ब्रेड पर बड़ा एक्शन, 3 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, कीड़े मिला दूध और ब्रेड पर रेंगते दिखे चूहे
W 𝕏 f
होम › भाजपा › INDIA Alliance Rally: महारैली पर BJP का हमला, 198…
BJP attack at the mega-rally (Image Source: social media)
BJP attack at the mega-rally (Image Source: social media)
भाजपा Featured

INDIA Alliance Rally: महारैली पर BJP का हमला, 1984 दंगों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को घेरा

INDIA Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली से पहले बीजेपी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने रैली को 'ठगों का मेला' बताते हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाया। वहीं, भारी भीड़ की आशंका के बीच दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 11:13 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
INDIA Alliance Rally: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली को लेकर सियासत गरमा गई है। रैली की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस और पूरे विपक्षी कुनबे पर करारा जुबानी हमला बोला। बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक पोस्टर साझा करते हुए इस जमावड़े को सीधा 'ठगों का मेला' करार दिया है। सत्ताधारी दल ने आरोप लगाया है कि विपक्ष अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए देश विरोधी ताकतों की शह पर काम कर रहा है और उसका मकसद केवल देश में भ्रम व अराजकता का माहौल बनाना है।

1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाकर घेरा 

बीजेपी ने रैली की तारीख को लेकर कांग्रेस को विशेष रूप से निशाने पर लिया। पार्टी का कहना है कि 1 नवंबर की तारीख देश के इतिहास का वह काला पन्ना है, जब 1984 में दिल्ली समेत देश भर में निर्दोष सिखों का कत्लेआम हुआ था। हजारों परिवार उजाड़ दिए गए थे और लोगों के घर जला दिए गए थे। बीजेपी का आरोप है कि इतने संवेदनशील दिन पर रैली का आयोजन करना सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। पार्टी ने कहा कि चार दशक बीत जाने के बाद भी पीड़ितों की न्याय की गुहार और उनका दर्द आज भी जिंदा है, जिसे कांग्रेस अपनी राजनीतिक बयानबाजी और शोर-शराबे के पीछे नहीं छिपा सकती। तात्कालीन कांग्रेस नेतृत्व और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयानों का जिक्र करते हुए बीजेपी ने इस मामले में जवाबदेही का सवाल उठाया।

रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त 

इधर, राजनीतिक गहमागहमी के बीच सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सतर्क हैं। महारैली में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, रैली में शामिल होने के लिए सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए मार्च वाले रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पूरे इलाके पर नजर रखने के लिए 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है, ताकि शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें