Monday, 07 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राजनीति PM Modi SRCC Speech: शताब्दी समारोह से शुरू हुई न…
Political uproar over disgruntled uncle-in-law remarks (Image Source: AI Photo)
Political uproar over disgruntled uncle-in-law remarks (Image Source: AI Photo)
राजनीति Featured

PM Modi SRCC Speech: शताब्दी समारोह से शुरू हुई नई सियासी जंग, PM मोदी के नाराज फूफा वाले तंज पर खरगे का पलटवार

PM Modi SRCC Speech: शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाराज फूफा वाले बयान पर कांग्रेस और BJP आमने-सामने आ गई हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने बेरोजगारी, पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर PM मोदी पर निशाना साधा। BJP नेता नितिन नवीन ने पलटवार करते हुए कहा कि नकारात्मक राजनीति से देश का विकास नहीं रुकेगा।

कीर्तिमान न्यूज
07 Sep 2026, 03:57 PM
नई दिल्ली

PM Modi SRCC Speech: दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद देश का सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान सरकार की विकास योजनाओं की आलोचना करने वालों की तुलना घर के 'नाराज फूफा' से कर दी थी। इस तंज के सामने आते ही मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और सत्ताधारी बीजेपी के बीच जुबानी तीर चलने शुरू हो गए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि SRCC जैसे प्रतिष्ठित मंच का इस्तेमाल देश के युवाओं, उनकी शिक्षा और भविष्य की संभावनाओं पर गंभीर चर्चा के लिए होना चाहिए था, न कि चुनावी राजनीति और बयानबाजी के लिए।

युवाओं के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं की वास्तविक समस्याओं का समाधान करने के बजाय मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही है। खरगे ने लिखा कि जब भी विपक्ष जनता और युवाओं के हक में सवाल उठाता है, तो उनसे जवाब देने के बजाय विपक्ष पर तरह-तरह के तमगे चस्पा कर दिए जाते हैं।

खरगे ने पीएम द्वारा अतीत में इस्तेमाल किए गए बयानों को गिनाते हुए कहा कि सवालों से बचने के लिए 'नाराज फूफा', 'दिमागी नक्सल', 'अर्बन नक्सल', 'खान मार्केट गैंग', 'आंदोलनजीवी' और 'परजीवी' जैसे शब्दों का सहारा लिया जाता है।

उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी नौकरियों की भर्तियों में लेत-लतीफी, बार-बार होते पेपर लीक, महंगी होती पढ़ाई और छात्रवृत्तियों में कटौती जैसे गंभीर मुद्दे उठाए। साथ ही, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर बन रहे दबाव पर चिंता जताते हुए कहा कि देश का युवा इन सवालों के ठोस और जिम्मेदार जवाब चाहता है, जुमलेबाजी नहीं।

'आउटरीच' और 'आउट ऑफ रीच' का तंज

पीएम मोदी के युवा आउटरीच कार्यक्रमों पर निशाना साधते हुए खरगे ने चुटकी ली कि किसी को 'आउटरीच' (जनसंपर्क) की जरूरत तभी पड़ती है जब वह पूरी तरह 'आउट ऑफ रीच' (पहुंच से बाहर) हो चुका हो। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान का जिक्र किया और कहा कि आज युवाओं के मन की बात थोपने के बजाय उनकी आवाज को सही मायने में सुनने और समझने की जरूरत है।

BJP का जवाब: 'नकारात्मक सोच से नहीं रुकेगा देश का विकास'

कांग्रेस के इस आक्रामक हमले पर भारतीय जनता पार्टी ने भी फौरन मोर्चा संभाल लिया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री के बयान का पुरजोर समर्थन किया।

नितिन नवीन ने पलटवार करते हुए कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2047 तक 'विकसित भारत' के राष्ट्रीय संकल्प की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आदत हर सकारात्मक कदम में कमियां निकालने और हमेशा 'नाराज' रहने की बन चुकी है। उन्होंने साफ किया कि विपक्ष चाहे जितनी भी नकारात्मक राजनीति कर ले, देश के विकास की रफ्तार थमने वाली नहीं है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें