Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Sakti News: हाथों में किताबों की जगह बाल्टियां, कन्या आश्रम का वीडियो देख उठे सवाल India Post GDS Recruitment: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग में 23,700 से ज्यादा पदों पर भर्ती Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर नकाबपोश लुटेरों का आतंक, डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार लूटे Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Sakti News: हाथों में किताबों की जगह बाल्टियां, कन्या आश्रम का वीडियो देख उठे सवाल India Post GDS Recruitment: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग में 23,700 से ज्यादा पदों पर भर्ती Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर नकाबपोश लुटेरों का आतंक, डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार लूटे Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार PM Modi: विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं, देश मे…
PM Modi appeal amidst India economic progress (Image Source: akashvani)
PM Modi appeal amidst India economic progress (Image Source: akashvani)
केंद्र सरकार

PM Modi: विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं, देश में ही खर्च करें पैसा, PM ने देशवाशियों से की अपील

PM Modi ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग और अनावश्यक सोने की खरीद से बचने की अपील की। उन्होंने 7.8% आर्थिक वृद्धि को भारत की मजबूत प्रगति का संकेत बताया।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
02 Sep 2026, 02:50 PM
नई दिल्ली
PM Modi: देशवासियों से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने लोगों से विदेश में घूमने और डेस्टिनेशन वेडिंग करने के बजाय देश के भीतर ही इन गतिविधियों को बढ़ावा देने का आग्रह किया। साथ ही, प्रधानमंत्री ने जरूरत न होने पर सोने की खरीद से बचने की सलाह भी दी। 
एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का उल्लेख करते हुए इसे देश की मजबूत प्रगति का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में आत्मनिर्भरता को और मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए भारतीय उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना जरूरी है।

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत मजबूत

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय युद्ध, आर्थिक संकट और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। इन परिस्थितियों के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देश के युवाओं की मेहनत और उनके सपनों का जिक्र करते हुए कहा कि आज की कोशिशें आने वाले समय में नए अवसर पैदा करेंगी। अपने संबोधन में मोदी ने सरकार की नीतियों और दिशा को सही बताते हुए नागरिकों से देश की आर्थिक प्रगति में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने आलोचकों पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग निराशा के माहौल में रहकर देश को लेकर गलत बातें फैला रहे हैं। 

PM मोदी ने सोने की खरीद पर दी सलाह

प्रधानमंत्री ने सोने के आयात का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के बाद सोना भारत के बड़े आयातित उत्पादों में शामिल है। ऐसे में गैर-जरूरी और बड़ी मात्रा में सोने की खरीद को कम करने से देश के आयात बिल पर असर पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से खर्च और खरीदारी के मामलों में जरूरत को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें