Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › PM Awas Yojana Fraud: आवास मित्र ने ग्रामीणों के …
Fraud of ₹6.90 lakh in the name of a scheme
Fraud of ₹6.90 lakh in the name of a scheme
महासमुंद

PM Awas Yojana Fraud: आवास मित्र ने ग्रामीणों के अंगूठे लगवाकर हड़पे 6.90 लाख रुपये, आरोपी पर मामला दर्ज 

PM Awas Yojana Fraud: महासमुंद के ग्राम पंचायत मोहंदा में पदस्थ एक आवास मित्र पर 15 ग्रामीणों के फिंगरप्रिंट लेकर उनके नाम से एयरटेल पेमेंट बैंक में खाते खोलने और 6.90 लाख रुपये निकालने का आरोप है। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 28 Aug 2026, 12:26 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:02 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Awas Yojana Fraud: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के नाम पर गरीब ग्रामीणों से धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत मोहंदा में पदस्थ एक 'आवास मित्र' ने ग्रामीणों को झांसे में लेकर उनके फिंगरप्रिंट (अंगूठे का निशान) लिए और धोखे से एयरटेल पेमेंट बैंक में खाते खोलकर 6,90,000 रुपये पार कर दिए। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम पंचायत मोहंदा के पीड़ित हितग्राहियों ने बीते 14 जुलाई 2026 को कलेक्टर जनदर्शन में एक लिखित शिकायत सौंपी। 

धोखाधड़ी की हुई पुष्टि 

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने जांच की जिम्मेदारी बुंदेली चौकी प्रभारी, प्रशिक्षु उप-निरीक्षक कुलदीप जायसवाल को सौंपी। जांच के दौरान ग्रामीणों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी परस राम पटेल (24 वर्ष), निवासी ग्राम कोटादादर (थाना तेंदूकोना) को जनपद पंचायत पिथौरा के माध्यम से मोहंदा पंचायत में 'आवास मित्र' के रूप में तैनात किया गया था। उसका काम गरीबों के मकानों को पूर्ण कराना और जियो-टैगिंग करना था। 

फर्जी खाते खोलकर निकाली राशि

चूंकि आरोपी पहले से ही एयरटेल पेमेंट बैंक में 'रूरल बैंक मित्र' के तौर पर काम कर रहा था, उसने इसी का फायदा उठाया। उसने ग्रामीणों को आवास की अगली किश्त या प्रक्रिया पूरी करने का झांसा दिया और बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मशीन पर उनके अंगूठे के निशान ले लिए। इसके बाद बिना ग्रामीणों की जानकारी के उनके नाम से एयरटेल पेमेंट बैंक में फर्जी खाते खोलकर पूरी राशि निकाल ली।

5 ग्रामीणों की गाढ़ी कमाई पर मारा डाका 

  • 55,000 रुपये गंवाने वाले: हेमिन बाई पटेल, नूरपति पटेल, लीला बाई पटेल, तारा बाई पटेल, अगहन बाई ओगरे, मुनु राम ओगरे, पुरानीक ध्रुव, उषा बाई ध्रुव और मखियार बरिहा।

  • 40,000 रुपये गंवाने वाले: गणेशु ध्रुव, मोहरमति बरिहा और मृतिका बोधनी बाई।

  • 25,000 रुपये गंवाने वाले: मनटोरिया बाई निषाद, फगनी बाई निषाद और इन्द्रौतिन बाई निषाद।

बुंदेली चौकी प्रभारी कुलदीप जायसवाल ने बताया कि जांच में आरोपी परस राम पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध सिद्ध पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें