"फीस वृद्धि" के लिए 5 परिणाम मिले
शिक्षा
ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क
ABVP Protest: महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में ABVP के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सेमेस्टर फीस वृद्धि 8% से घटाकर 5% करने पर सहमति जताई है। एमएससी और पीएचडी के छात्रों को आगामी सेमेस्टर से संशोधित दरों के अनुसार फीस देनी होगी। कुलपति ने छात्रों को इसका आश्वासन दिया है।
रायपुर संभाग
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : डॉ. डहरिया बोले- सरकार जनहित के बजाय बढ़ा रही बोझ
छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने स्कूल फीस वृद्धि और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए फीस बढ़ोतरी को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया। साथ ही सरकार से फीस वृद्धि पर पुनर्विचार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।
दुर्ग
सख्त संदेश : किताब-ड्रेस खरीद में दबाव पर सख्ती, दुर्ग में शुरू हुई व्यापक जांच प्रक्रिया
दुर्ग जिले में निजी स्कूलों द्वारा पालकों पर एक ही तय दुकान से किताब, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला और ब्लॉक स्तर पर जांच समितियां गठित की गई हैं, जो फीस वृद्धि और सामग्री बिक्री से जुड़ी शिकायतों पर भी स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगी। प्रशासन ने हेल्प डेस्क भी शुरू किया है, जहां अभिभावक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
रायपुर
प्रदर्शन : महंगाई के बीच बढ़ी स्कूल फीस, कांग्रेस ने सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सरकारी स्कूलों में स्थानीय शुल्क बढ़ाए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी रायपुर स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने जॉइंट डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस लेने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से ही महंगाई से परेशान जनता पर सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ाकर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर असर डालने वाला कदम बताया।
शिक्षा
महंगाई की मार : शिक्षा विभाग ने बढ़ाई फीस, नए सत्र से जेब ढीली करेंगे 44 लाख से ज्यादा पेरेंट्स
छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों की विभिन्न फीसों में ₹5 से ₹25 तक की बढ़ोतरी कर दी है। शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा सामग्री, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और विज्ञान लैब की बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। एक्टिविटी फीस, खेलकूद फीस, साइंस प्रैक्टिकल फीस और स्काउट गाइड फंड समेत कई मदों में शुल्क बढ़ाया गया है, जबकि रेडक्रॉस फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया।