Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर…
AI Photo
AI Photo
छत्तीसगढ़

यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश

महासमुंद जिले में यूरिया उर्वरक वितरण में अनियमितता के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कृषि विभाग ने 4 निजी उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि इन फर्मों ने मार्च 2026 में नियमों के विपरीत यूरिया का वितरण किया। इससे पहले भी 26 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 13 May 2026, 09:15 PM · अपडेट: 19 May 2026, 03:10 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में यूरिया उर्वरक वितरण में अनियमितता को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने जिले के 4 निजी उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि इन फर्मों ने मार्च 2026 के दौरान नियमों के विपरीत तरीके से यूरिया का वितरण किया। जिन फर्मों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, उनमें सरायपाली की मेसर्स राजेश अग्रवाल और मेसर्स ओम फर्टिलाइजर, बागबाहरा की आर.एस. ट्रेडर्स तथा सुनसुनिया स्थित जय मां भीमेश्वरी ट्रेडर्स शामिल हैं। इन फर्मों के प्रोपराइटरों पर 16 मार्च से 29 मार्च 2026 के बीच अनियमित रूप से यूरिया वितरण करने का आरोप है।

पहले भी हुई थी कार्रवाई

कृषि विभाग के अनुसार इससे पहले भी जिले के 26 निजी उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस 21 दिनों के लिए निलंबित किए जा चुके हैं। लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद प्रशासन अब और सख्त कार्रवाई के मूड में दिखाई दे रहा है।

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर जिले में अब केवल पॉस मशीन (POS Machine) के माध्यम से ही उर्वरक वितरण करने के निर्देश लागू किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि किसानों को पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

किसानों से बिल लेने की अपील

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने रकबे के अनुसार ही उर्वरक खरीदें और खरीदारी केवल पॉस मशीन के जरिए करें। साथ ही हर खरीद पर दुकानदार से बिल अवश्य लें। उन्होंने कहा कि यदि कोई निजी विक्रेता यूरिया, डीएपी या अन्य उर्वरकों की अधिक कीमत वसूलता है या नियमों का उल्लंघन करता है, तो इसकी शिकायत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से की जा सकती है।

जिले में बढ़ी निगरानी

कृषि विभाग अब खाद वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि खरीफ सीजन को देखते हुए उर्वरकों की मांग बढ़ रही है, ऐसे में कालाबाजारी और अनियमित वितरण रोकने के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें