Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: 7 साल की मासूम के हत्या के आरोपी गिरफ्तार, उग्र ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी Drug Smuggling Case: 8.40 लाख की नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, 2100 टैबलेट बरामद Chhattisgarh News: बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की एंट्री, मुरिया दरबार विवाद पर CM साय का बयान Missing Girl Case: 7 साल की बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप OLA Electric: तीन हजार वाहनों का पंजीयन अटका, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस food order dispute: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक की मौत Murder Case: 7 साल की मासूम के हत्या के आरोपी गिरफ्तार, उग्र ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी Drug Smuggling Case: 8.40 लाख की नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, 2100 टैबलेट बरामद Chhattisgarh News: बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की एंट्री, मुरिया दरबार विवाद पर CM साय का बयान Missing Girl Case: 7 साल की बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप OLA Electric: तीन हजार वाहनों का पंजीयन अटका, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस food order dispute: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक की मौत
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Drug Smuggling Case: 8.40 लाख की नशीली गोलियों के…
2,100 narcotic tablets seized, accused arrested(Image Source: Social Media)
2,100 narcotic tablets seized, accused arrested(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Drug Smuggling Case: 8.40 लाख की नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, 2100 टैबलेट बरामद

Drug Smuggling Case: रायपुर में पुलिस ने मोहम्मद असजद (30) को 2,100 नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गोलियों की कीमत करीब 8.40 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने टैबलेट ओडिशा से लाने की बात कही है।

य
प्रकाशित: 23 Oct 2026, 12:46 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Drug Smuggling Case: नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास नाइट्राजेपम की 2,100 गोलिया बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद असजद (30) महादेवघाट विसर्जन कुंड के पास गोलियां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। 
उसके बैग से मिली गोलियों की कीमत करीब 8.40 लाख रुपए बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने गोलियां ओडिशा से लाने की बात कही। पुलिस को आरोपी के पास गोलियों को रखने और बेचने से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद डीडी नगर थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ग्राहक तलाशने की सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सुचन मिली थी कि महादेवघाट विसर्जन कुंड के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक खोज रहा है। सुचना के आधार पर डीडी नगर पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद असजद (30) बताया।
इसके बाद पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें नाइट्राजेपम की 2,100 टैबलेट मिलीं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास टैबलेट रखने और बेचने से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने टैबलेट ओडिशा से लोने की बात कही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर डीडी नगर थाने में अपराध क्रमांक 670/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(C) में केस दर्ज किया है।

सप्लाई करने वालों की तलाश जारी

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर टैबलेट के स्रोत, परिवहन और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि टैबलेट किससे खरीदी गई थीं और आगे किन लोगों तक पहुंचाई जानी थीं। पुलिस का कहना है कि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में नशे के मामलों में अब तक 207 गिरफ्तार

पुलिस द्वारा जारी आंकडों के अनुसार, रायपुर कमिश्नरेट में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अब तक एनडीपीएस एक्ट के 94 मामलों में 207 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में गांजा, प्रतिबंधित नशीली टैबलेट, एमडीएमए, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, हेरोइन, ब्राउन शुगर और अफीम समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री और अन्य संपत्तियों की कुल कीमत 7.19 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें