Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत, धमतरी में आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल Singrauli News: क्लिनिक में 4 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत, धमतरी में आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल Singrauli News: क्लिनिक में 4 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
W 𝕏 f
होम दुर्ग Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोब…
Arrest in drug trafficking case(Image Source: Keertiman Media)
Arrest in drug trafficking case(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त

Drug Smuggling Case: सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। कार्रवाई में 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट, मोबाइल फोन, नकदी और 2 एयर गन बरामद की गई हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 12:09 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Drug Smuggling Case: सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, अटल आवास और आशाराम बापू आश्रम मैदान के आसपास नशीली गोलियों की बिक्री की सूचना मिलने के बाद टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं को नशीली दवाएं बेचकर अवैध कमाई कर रहे थे।

पुलिस कार्रवाई में जब्त नशीली गोलियां
1200 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत कई सामान बरामद

एएसपी भोजराज अग्रवाल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 0.5 एमजी की 1200 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गई हैं। इसके अलावा पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, 1,400 रुपए नकद और 2 एयर गन भी जब्त की हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 99 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने बरामद एयर गन के संबंध में तकनीकी जांच शुरू कर दी है और इसके आधार पर अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c) और 22 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की आगे जांच जारी है, ताकि नशीली दवाओं की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में साहिल शेख, योगेश कुमार साहू, अम्रन साहू, मयंक यादव, जानी यादव और समीर ठाकुर शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें