Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा Bhilai Steel Plant Accident: मशीन की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत, जांच शुरू Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा Bhilai Steel Plant Accident: मशीन की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत, जांच शुरू Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खु…
One accused arrested in cannabis smuggling case(Image Source: Keertiman Media)
One accused arrested in cannabis smuggling case(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा

Ganja Smuggling: माना कैंप थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में महासमुंद निवासी राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21.964 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल अल्टो कार जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गांजा ओडिशा से दुर्ग ले जाया जा रहा था।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 02:48 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में माना कैंप थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21.964 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक गांजे की कीमत करीब 10.98 लाख रुपए है, जबकि कार समेत जब्त सामान की कुल कीमत करीब 13.48 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार 20 सितंबर की रात करीब 11.45 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार में ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग की ओर जा रहा है। 
सूचना मिलने के बाद माना कैंप थाना पुलिस ने मछली मार्केट के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने सीजी 04 एनएन 6018 नंबर की अल्टो कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक कार चालक ने रुकने के बजाय वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान कार एक अन्य वाहन और हाट बाजार के पास डिवाइडर से टकराकर रुक गई।

डिक्की में मिले गांजे के 11 पैकेट

कार रुकने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राजेन्द्र यादव के रूप में हुई, जो महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र के डिपरापारा, सोनासिल्ली का निवासी बताया गया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी पहले गोलमोल जवाब देता रहा। इसके बाद कार की डिक्की की तलाशी लेने पर गांजे की गंध महसूस हुई। गवाहों की मौजूदगी में डिक्की की तलाशी ली गई तो उसमें सफेद-पीले रंग के दो बैग मिले। दोनों बैगों के अंदर खाकी रंग के टेप से पैक किए गए 11 पैकेट रखे हुए थे। जांच में इन पैकेटों से कुल 21.964 किलो गांजा बरामद हुआ।

दुर्ग में बिक्री के लिए ले जाने की बात

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने ओडिशा से गांजा लाकर दुर्ग में बिक्री के लिए ले जाने की जानकारी दी। पुलिस ने गांजा और परिवहन में इस्तेमाल अल्टो कार को जब्त कर लिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को 20 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें