Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Ganja Smuggling: ओडिशा से मध्य प्रदेश तस्करी हो र…
ganja consignment in Mahasamund (Image Source: AI Photo)
ganja consignment in Mahasamund (Image Source: AI Photo)
महासमुंद

Ganja Smuggling: ओडिशा से मध्य प्रदेश तस्करी हो रहा 41.5 लाख का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट लगी बलेनो कार से 3 तस्कर गिरफ्तार

Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सांकरा पुलिस ने एनएच-53 पर कार्रवाई करते हुए 83.100 किलो गांजा जब्त किया है। ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Sep 2026, 07:54 AM · अपडेट: 18 Oct 2026, 06:28 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling: ओडिशा से मध्य प्रदेश की ओर अवैध रूप से ले जाए जा रहे गांजे की एक बड़ी खेप को सांकरा थाना पुलिस और साइबर/स्थानीय टीम ने एनएच-53 पर घेराबंदी कर जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक बलेनो कार सहित करीब 47.85 लाख का माल जब्त किया है, जिसमें 83 किलोग्राम से अधिक गांजा और तस्करों के मोबाइल शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।

मुखबिर की सटीक सूचना पर बिछाया गया जाल 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सांकरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के सोनपुर से बसना के रास्ते रायपुर होते हुए मध्य प्रदेश की ओर एक सफेद रंग की बलेनो कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और गवाहों को साथ लेकर नेशनल हाईवे 53 पर बिजेपुर मोड़ के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ ही देर में भगतदेवरी की तरफ से एक संदिग्ध सफेद बलेनो कार (जिस पर ओडिशा का नंबर ओडी 23 एबी 1372 लगा हुआ था) आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने स्टॉपर लगाकर वाहन को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही कार सवार घबरा गए और गाड़ी रोककर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी मौके से भाग निकला।

फर्जी नंबर प्लेट से दे रहे थे चकमा 

पकड़े गए आरोपियों और वाहन की तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट और डिक्की से कुल 7 प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं। FSL टीम और गवाहों की मौजूदगी में जांच करने पर बोरियों में 83.100 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी बाजारू कीमत लगभग 41,55,000 रुपये आंकी गई है। कार के डैशबोर्ड की जांच करने पर वाहन के असली कागजात मिले। चेसिस और इंजन नंबर का मिलान करने पर खुलासा हुआ कि गाड़ी का असली नंबर CG 31 D 0516 है, जबकि पहचान छिपाने और पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।

गिरफ्तार आरोपी और जब्त सामान

पुलिस ने मौके से निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. सत्येंद्र कुमार चंद्रवंशी (19 वर्ष) – निवासी जरही, थाना राजेंद्रग्राम, जिला अनूपपुर (म.प्र.)

  2. राजेश उरमलिया (40 वर्ष) – निवासी अमलिहा, थाना चचाई, जिला अनूपपुर (म.प्र.)

  3. लोचन महारा (28 वर्ष) – निवासी जरही, थाना राजेंद्रग्राम, जिला अनूपपुर (म.प्र.)

फरार आरोपी: तुलाराम चंद्रवंशी (निवासी जरही, जिला अनूपपुर, म.प्र.)।

जब्त सामग्री की सूची:

  • अवैध गांजा: 83.100 किलोग्राम (कीमत लगभग ₹41,55,000)

  • बलेनो कार: (कीमत लगभग ₹6,00,000)

  • स्मार्टफोन: तीन महंगे मोबाइल (कीमत लगभग ₹30,000)

  • कुल जप्ती: ₹47,85,000 (सैंतालीस लाख पचासी हजार रुपये)

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा के सोनपुर निवासी बबलू रेडा उर्फ राहुल से खरीदकर अनूपपुर (मध्य प्रदेश) में खपाने जा रहे थे। फरार आरोपी तुलाराम चंद्रवंशी इस पूरे गिरोह का मुख्य सूत्रधार था, जो ओडिशा के सप्लायर से संपर्क कर गांजे का सौदा करता था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(c) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें