Sunday, 08 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Paddy Smuggling: खरीदी से पहले ओडिशा का धान पकड़ा…
0:00
A vehicle loaded with 85 sacks of paddy was intercepted (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Paddy Smuggling: खरीदी से पहले ओडिशा का धान पकड़ाया, 85 कट्टा धान से लदी गाड़ी जब्त

Paddy Smuggling: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ग्राम टुहलु मंडी चेक पोस्ट पर ओडिशा से लाया जा रहा 85 कट्टा धान पकड़ा गया। मंडी विभाग ने वाहन को टुहलु चौकी के सुपुर्द किया। खरीदी समितियों में बाहरी धान खपाने की आशंका से सवाल उठे हैं।

म
प्रकाशित: 08 Nov 2026, 08:21 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Paddy Smuggling: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही ओडिशा से धान लाकर यहां खपाने की कोशिश का मामला सामने आया है। मंडी विभाग की मुस्तैदी से ग्राम टुहलु मंडी चेक पोस्ट में 85 कट्टा धान से लदी एक गाड़ी पकड़ी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार धान ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। कार्रवाई के बाद वाहन को टुहलु चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है। धान खरीदी शुरू होने से पहले हुई इस कार्रवाई ने सीमावर्ती क्षेत्रों से धान के अवैध परिवहन और खरीदी समितियों में बाहरी धान खपाने की आशंका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच में मिले 85 कट्‌टा धान 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी उपनिरीक्षक ललित मोहंती एवं साजिद मोहम्मद सहित मंडी विभाग के कर्मचारियों ने ग्राम टुहलु में वाहन क्रमांक CG-04-LJ-4552 को जांच के लिए पकड़ा। वाहन की जांच करने पर उसमें 85 कट्टा धान लदा मिला। धान के मालिक की पहचान उमेश कुमार साहू, निवासी ग्राम दलदली, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) के रूप में हुई है।

धान खरीदी समितियों में खपाने की तैयारी 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही ओडिशा से धान का परिवहन किए जाने का मामला सामने आना कई सवाल खड़े करता है। आशंका जताई जा रही है कि कोचियों द्वारा दूसरे राज्य से धान लाकर यहां की धान खरीदी समितियों में खपाने की तैयारी की जा रही है। यदि समय रहते ऐसे परिवहन पर निगरानी नहीं रखी गई तो इसका असर स्थानीय किसानों के धान खरीदी के अवसरों पर भी पड़ सकता है। धान खरीदी सीजन से पहले पकड़ी गई यह पहली गाड़ी बताई जा रही है। मंडी कर्मचारियों की सतर्कता से धान की यह खेप पकड़ में आई। वाहन को टुहलु चौकी के सुपुर्द किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें