Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी Abhanpur News: निजी अस्पताल के सामने मिला अजन्मे बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस CG Road Accident: हादसे के बाद एक घंटा तक पड़ा रहा शव, आटों से ले जाया गया अस्पताल Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार CG Crime News: एक जमीन, दो सौदे! छह लाख रुपए लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, FIR दर्ज Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी Abhanpur News: निजी अस्पताल के सामने मिला अजन्मे बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस CG Road Accident: हादसे के बाद एक घंटा तक पड़ा रहा शव, आटों से ले जाया गया अस्पताल Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार CG Crime News: एक जमीन, दो सौदे! छह लाख रुपए लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › CG Paddy Procurement: 15 नवंबर से खरीद शुरू, 360 …
Chhattisgarh Paddy Procurement 2026-27(Image Source: Social Media)
Chhattisgarh Paddy Procurement 2026-27(Image Source: Social Media)
राज्य सरकार Featured

CG Paddy Procurement: 15 नवंबर से खरीद शुरू, 360 नए केंद्र खुले, जानें टोकन की तारीख  

CG Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से शुरू होकर 15 जनवरी 2027 तक चलेगी।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 11:20 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Paddy Procurement: सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की घोषणा कर दी है, इस बार धान की खरीदी 15 नवंबर से होगी। हालांकि इस बार किसानों को धान बेचने के लिए केवल 60 दिन का समय दिया गया है। धान खरीदी 15 जनवरी 2027 तक होगी। पिछली बार धान की खरीदी 31 जनवरी तक हुई थी। सरकार ने धान खरीदी के समय में कटौती की है हालांकि इस बार 360 नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए हैं जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए परेशान नहीं होना पड़े।

धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई 3,100

किसानों को धान बेचने के लिए दूर न जाना पड़े और उपार्जन केंद्रों पर लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार ने 360 नए धान खरीदी केंद्रों को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही प्रदेश में धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 2,740 से बढ़कर 3,100 हो जाएगी। नए केंद्र शुरू होने से अलग-अलग क्षेत्रों के किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

किसानों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नए उपार्जन केंद्र खोलने का उद्देश्य सिर्फ केंद्रों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि धान बेचने की पूरी प्रक्रिया को किसानों के लिए आसान और सुविधाजनक बनाना है। 

दो लाख से अधिक किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

सरकार के मुताबिक, 360 नए धान उपार्जन केंद्रों की शुरुआत से प्रदेश के दो लाख से अधिक पंजीकृत किसानों को सीधा फायदा होगा। जिन केंद्रों पर किसानों की अधिक संख्या के कारण भीड़ और लंबा इंतजार करना पड़ता था, वहां अब दबाव कम होने की उम्मीद है।  

15 नवंबर से 15 जनवरी तक होगी धान खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक तय की है। इस दौरान प्रदेश के पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। खरीदी शुरू होने से पहले सभी उपार्जन केंद्रों पर जरूरी इंतजाम पूरे करने की तैयारी चल रही है, ताकि पहले दिन से ही किसानों को व्यवस्थित तरीके से अपनी उपज बेचने की सुविधा मिल सके।

10 नवंबर से किसानों को मिलने लगेंगे टोकन

धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सरकार ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत 2 नवंबर से 5 नवंबर 2026 तक समितियों में ट्रायल रन किया जाएगा। वहीं, किसानों के लिए 10 नवंबर 2026 से टोकन जारी करने की व्यवस्था शुरू होगी। इससे किसान खरीदी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अपना टोकन प्राप्त कर सकेंगे और 15 नवंबर से धान बेचने की तैयारी कर पाएंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें