Abhanpur News: रायपुर जिले के गोबरा नवापारा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है,वार्ड क्रमांक 7 में रेलवे स्टेशन रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल के सामने नाली में भ्रूण मिला है। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर नाली में पड़े भ्रूण पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि गर्भपात के बाद भ्रूण को यहां लाकर फेंका गया होगा। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्पतालों की जानकारी और CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के अस्पतालों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को नाली में किसने और किन परिस्थितियों में फेंका।
निजी अस्पताल के सामने भ्रूण मिलने से उठे सवाल
आयुष्मान अस्पताल के सामने इस तरह भ्रूण मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जांच पूरी होने और आवश्यक साक्ष्य मिलने के बाद ही घटना से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।






