Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार Pangolin Smuggling: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जब्त Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला Bagbahara Leopard Attack: तेंदुए की दहशत बरकरार, एक ही रात दो घरों में घुसकर किया शिकार Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार Pangolin Smuggling: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जब्त Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला Bagbahara Leopard Attack: तेंदुए की दहशत बरकरार, एक ही रात दो घरों में घुसकर किया शिकार Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Arang News: करवा चौथ पर बादलों का पहरा, चांद के द…
Celebrated the festival of Karwa Chauth with full devotion (Image Source: Keertiman Media)
Celebrated the festival of Karwa Chauth with full devotion (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Arang News: करवा चौथ पर बादलों का पहरा, चांद के दीदार को तरसीं सुहागिनें

Arang News: आरंग के में करवा चौथ पर घने बादलों के कारण चंद्र दर्शन में देरी हुई। महिलाओं ने वीडियो कॉल और मोबाइल पर चांद देखकर व्रत की परंपरा पूरी की।

क
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 05:06 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang News: पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ आरंग में महिलाओं ने गुरुवार को करवा चौथ का व्रत पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ रखा। दिनभर निर्जला उपवास करने के बाद शाम को महिलाओं को चंद्रमा के निकलने का इंतजार था, लेकिन आसमान में छाए घने बादलों ने उनके इंतजार को और लंबा कर दिया।

सुबह से घरों में रहा उत्साह, विधि-विधान से की पूजा 

करवा चौथ को लेकर सुबह से ही घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की और करवा माता की कथा सुनकर अपने पति की लंबी उम्र तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह शृंगार किया और पूजा की थाली सजाकर चंद्र दर्शन की तैयारी शुरू कर दी।

बादलों के कारण देर तक नहीं हुए चंद्र दर्शन 

दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाओं की निगाहें आसमान पर टिकी रहीं। छतों और घरों के आंगन में महिलाएं बार-बार चांद निकलने की दिशा में देखती रहीं, लेकिन बादलों की मोटी परत के कारण चंद्रमा दिखाई नहीं दे रहा था। समय बीतने के साथ चंद्र दर्शन की प्रतीक्षा और बढ़ती गई।

वीडियो कॉल से किए चांद के दर्शन 

काफी देर तक चांद नजर नहीं आने पर कुछ महिलाओं ने मोबाईल की मदद ली। भोपाल, जबलपुर, इंदौर और नागपुर समेत दूसरे शहरों में रहने वाले परिचितों और रिश्तेदारों से वीडियो कॉल कर चंद्रमा के दर्शन किए। वहीं कुछ महिलाओं ने मोबाइल पर चांद की तस्वीरें और वीडियो देखकर व्रत की परंपरा पूरी की।

आस्था के आगे मौसम भी नहीं डाल सका खलल 

करवा चौथ की मान्यता के अनुसार चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति का चेहरा देखने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। इसी परंपरा के चलते महिलाओं ने चंद्र दर्शन के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार किया। मौसम ने भले ही चांद की झलक पाने में बाधा डाली, लेकिन महिलाओं के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं आई। पति की दीर्घायु और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के साथ क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें