Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश Nagda School Principal Video: स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप Gwalior Oxygen Tanker Blast: ऑक्सीजन टैंकर फटने से दहले लोग, घरों में महसूस हुआ तेज कंपन Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश Nagda School Principal Video: स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप Gwalior Oxygen Tanker Blast: ऑक्सीजन टैंकर फटने से दहले लोग, घरों में महसूस हुआ तेज कंपन
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक …
Teacher dies at Brahmavid School(Image Source: social media)
Teacher dies at Brahmavid School(Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sports Teacher: रायपुर के ब्रह्मविद स्कूल परिसर में स्पोर्ट्स टीचर अमित पोद्दार का शव मिला। पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 11:40 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sports Teacher: राजधानी रायपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। शहर के ब्रह्मविद स्कूल परिसर में एक शिक्षक का शव मिलने से स्कूल प्रबंधन और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के पद पर कार्यरत अमित पोद्दार के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने स्कूल परिसर के भीतर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में शिक्षक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच शुरू की।

पुलिस ने ममाले में जांच शुरू की 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाई और मामले की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अमित पोद्दार ने किन कारणों से यह कदम उठाया। उनकी आत्महत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर घटना की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

आत्महत्या की वजह अब भी अनजान 

स्कूल परिसर में हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, फिलहाल किसी भी तरह के दबाव, विवाद या अन्य कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें