Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › रायपुर › CG Gas Pipeline: नगरीय निकायों से गैस पाइपलाइन का…
Preparations for gas pipeline expansion (Image Source: AI Photo)
Preparations for gas pipeline expansion (Image Source: AI Photo)
रायपुर Featured

CG Gas Pipeline: नगरीय निकायों से गैस पाइपलाइन का मांगा हिसाब, 2030 तक 21 लाख घरों तक PNG पहुंचाने का लक्ष्य

CG Gas Pipeline: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों से गैस पाइपलाइन कार्यों की जानकारी मांगी गई है। राज्य में 2030 तक 21 लाख घरों को PNG कनेक्शन देने का लक्ष्य है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 07:45 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Gas Pipeline: छत्तीसगढ़ के कई शहरों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस पहुंचाने का काम जारी है। दुर्ग, भिलाई, रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर सहित कई नगरीय क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। हालांकि, इस पूरे काम से जुड़ी विस्तृत जानकारी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। अब विभाग ने इस पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों से जानकारी मांगी है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) को निर्देश जारी किए हैं। सभी निकायों को निर्धारित प्रारूप में अपने क्षेत्र में चल रहे गैस पाइपलाइन कार्यों का ब्योरा भेजना होगा।

पाइपलाइन बिछाने वाली एजेंसी से लेकर अनुमति तक की मांगी जानकारी 

विभाग ने निकायों से पूछा है कि उनके क्षेत्र में किन-किन स्थानों पर गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है और इस काम की जिम्मेदारी किस एजेंसी को सौंपी गई है। साथ ही संबंधित एजेंसी ने निकाय से अनुमति के लिए कब आवेदन किया और प्रशासन की ओर से कब मंजूरी दी गई, इसका भी विवरण देना होगा। इसके अलावा पाइपलाइन बिछाने का काम कब शुरू हुआ और फिलहाल उसकी प्रगति क्या है, इसकी जानकारी भी मांगी गई है। विभाग ने इसके लिए अलग-अलग कॉलम वाला प्रारूप जारी किया है। इसमें जिले और नगरीय निकाय का नाम, आयुक्त या सीएमओ का नाम, मोबाइल नंबर और आधिकारिक ई-मेल आईडी जैसी जानकारियां भी शामिल हैं।

2030 तक 21 लाख घरों में PNG कनेक्शन का लक्ष्य 

छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन के जरिए घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं तक पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पहुंचाने की योजना पर काम किया जा रहा है। वहीं, वाहनों को सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) उपलब्ध कराने के लिए भी पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। खाद्य विभाग ने अगले दो वर्षों में प्रदेश के 12 जिलों में पीएनजी सुविधा पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक राज्य के 21 लाख घरों में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराना है। हालांकि, अब तक केवल 23,408 घरों में ही यह सुविधा पहुंच पाई है। चालू वर्ष के दौरान 3.15 लाख घरों को पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल रायपुर, बिलासपुर, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, सरगुजा और कोरिया जिले के कुछ क्षेत्रों में ही घरेलू पीएनजी आपूर्ति शुरू हुई है।

सात अन्य शहरों में भी होगा विस्तार 

योजना के अगले चरण में आने वाले छह महीनों के भीतर प्रदेश के सात अन्य शहरों में भी पीएनजी सुविधा का विस्तार करने की तैयारी है। ऐसे में नगरीय निकायों से मांगी गई जानकारी को गैस पाइपलाइन परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति और उनके कामकाज का आकलन करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें