Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Kisan News: छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत! कृ…
Assistance of Rs 13,839 per acre for farmers (Image Source: Keertiman Media)
Assistance of Rs 13,839 per acre for farmers (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद Featured

Kisan News: छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत! कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपए

Kisan News: छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत धान उत्पादक किसानों को 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता देने का निर्णय लिया है। योजना का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन, धान विक्रय के समय आवेदन और डिजिटल क्रॉप सर्वे में रकबे का सत्यापन जरूरी होगा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 08:02 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kisan News: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को रकबे के अनुसार प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के किसानों की आय में वृद्धि करना, कृषि लागत कम करना तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में सुधार लाना है।
जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खरीफ वर्ष 2026-27 में कुल 159 समितियों के माध्यम से एक लाख 62 हजार 566 किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन किया गया है। जिसमें किसानों के भूमि का कुल रकबा 235394.44 हेक्टेयर है तथा किसानों के धान का रकबा 216503.22 हेक्टेयर है।

इन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ 

योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा, जिन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है, एग्रीस्टैक में पंजीकृत हैं तथा उनके द्वारा बोए गए धान के रकबे का डिजिटल क्राॅप सर्वे किया जा चुका है। धान बीज उत्पादन में भाग लेने वाले किसान भी योजना के लिए पात्र होंगे। हालांकि, पंजीकृत ट्रस्ट, मंडल, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एवं शाला विकास समिति जैसी संस्थाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अनुदान राशि का भुगतान कृषि भूमि सीलिंग कानून के प्रावधानों के अधीन किया जाएगा। योजना के तहत किसानों को उनके द्वारा बोए गए धान के डिजिटल क्राॅप सर्वे में सत्यापित रकबे के आधार पर सहायता राशि दी जाएगी। यदि किसी किसान ने 2.5 एकड़ में धान की खेती की है और पूरे रकबे का डिजिटल क्राॅप सर्वे हो चुका है, तो उसे प्रति एकड़ 13,839 रुपए की दर से कुल 34,597.50 रुपए की सहायता राशि मिलेगी। 

योजना के लाभ के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य 

किसान द्वारा धान की निर्धारित मात्रा का पूरा विक्रय करना अनिवार्य नहीं है। कम मात्रा में धान विक्रय करने पर भी सत्यापित रकबे के अनुसार सहायता राशि की पात्रता रहेगी। कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक में पंजीयन अनिवार्य है। धान विक्रय के लिए टोकन जारी कराते समय कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि प्राप्त करने हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना भी आवश्यक है। जिन क्षेत्रों में डिजिटल क्राॅप सर्वे का डाटा उपलब्ध नहीं है, वहां कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आधार पर सत्यापित रकबे के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जा सकेगी। योजना की राशि किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण माध्यम से जमा की जाएगी।

 किसान समय पर पूरी करें आवश्यक प्रक्रिया

कृषक उन्नति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान एग्रीस्टैक में अपना पंजीयन सुनिश्चित करें तथा धान विक्रय के समय निर्धारित प्रारूप में आवेदन अवश्य करें। किसान भाई ध्यान रखें कि धान की पूरी निर्धारित मात्रा बेचना जरूरी नहीं है। डिजिटल क्राॅप सर्वे में सत्यापित धान के रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता राशि प्राप्त हो सकती है। इसलिए समय पर पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ उठाएं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें