Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में …
Car accident in Ballia kills four youths(Image Source: Social Media)
Car accident in Ballia kills four youths(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत

Road Accident: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार ताड़ के पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में एक ही गांव गौवापार के चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है।

स
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 02:54 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बलिया
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Road Accident: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शनिवार रात सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुआडीह के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार चारों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी मृतक एक ही गांव गौवापार के रहने वाले थे।

नगरा से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

मिली जानकारी के मुताबिक, गौवापार निवासी अभिषेक पटेल, कुणाल पासवान, गोलू ठाकुर और धनंजय शनिवार को किसी काम से नगरा आए थे। रात करीब 9 बजे चारों कार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान निछुआडीह के पास दैत्यराज बाबा के सामने उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ताड़ के पेड़ से जा टकराई।

हादसे में दो की मौके पर मौत, दो ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अभिषेक पटेल और कुणाल पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में धनंजय और गोलू ठाकुर को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया।

इलाज के दौरान दो और युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

परिजन दोनों घायलों को मऊ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए मऊ की मोर्चरी में रखे गए हैं।
गौवापार गांव के चार युवकों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिन घरों में कुछ समय पहले तक खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कम उम्र में चार युवकों की असामयिक मौत से पूरे इलाके में गम का माहौल है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें