Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल Crime News: जमीन विवाद में देवर ने तोड़ा भरोसा, भाभी की निजता भंग करने का आरोप Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष, एक नाबालिग की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल Durg Suicide Case: किस्तों पर iPhone खरीदा, कुछ देर बाद शौचालय में मिला युवक का शव Paddy Seizure: धान खरीदी के पहले बिचौलियों पर शिकंजा, बोदरीदादर में 300 कट्टा धान पकड़ा Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची गई थी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल Crime News: जमीन विवाद में देवर ने तोड़ा भरोसा, भाभी की निजता भंग करने का आरोप Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष, एक नाबालिग की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल Durg Suicide Case: किस्तों पर iPhone खरीदा, कुछ देर बाद शौचालय में मिला युवक का शव Paddy Seizure: धान खरीदी के पहले बिचौलियों पर शिकंजा, बोदरीदादर में 300 कट्टा धान पकड़ा Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची गई थी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Wings of Valor and Unity Expedition: भारतीय सेना …
Indian Army microlight aircraft expedition(Image Source: Social Media)
Indian Army microlight aircraft expedition(Image Source: Social Media)
राष्ट्रीय

Wings of Valor and Unity Expedition: भारतीय सेना का अनोखा अभियान, 23 दिनों में तय करेगी 3100 किमी की दूरी

Wings of Valor and Unity Expedition: भारतीय सेना ने महू से 3100 किलोमीटर लंबे ‘विंग्स ऑफ वैलर एंड यूनिटी एक्सपीडिशन-2026’ की शुरुआत की। अभियान में चार माइक्रोलाइट विमान समुद्र के ऊपर उड़ान भरेंगे और गुजरात में नेशनल हाईवे पर लैंडिंग का प्रयोग करेंगे।

स
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 12:16 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
इंदौर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Wings of Valor and Unity Expedition: भारतीय सेना के जवानों ने एक अनोखे हवाई अभियान की शुरुआत की है। ‘विंग्स ऑफ वैलर एंड यूनिटी एक्सपीडिशन-2026’ के तहत चार माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट के जरिए करीब 3100 किलोमीटर की हवाई यात्रा की जाएगी। 23 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में आठ सदस्यीय टीम शामिल है। अभियान की शुरुआत महू स्थित आर्मी एडवेंचर नोडल सेंटर से हुई। इस अभियान को खास बनाने वाली बात यह है कि टीम पहली बार नेशनल हाईवे पर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट उतारने का प्रयोग करेगी। इसके अलावा गुजरात के गल्फ ऑफ कच्छ में विमान समुद्र के ऊपर करीब 48 किलोमीटर तक उड़ान भरेंगे। 

चार माइक्रोलाइट विमानों से रवाना हुई सेना की 8 सदस्यीय टीम

सेना के इस अभियान में साहसिक गतिविधियों के साथ जवानों की तकनीकी दक्षता और उड़ान क्षमता का प्रदर्शन भी होगा। महू से रवाना हुए चार माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट शनिवार सुबह महू स्थित आर्मी एडवेंचर नोडल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के बाद चारों माइक्रोलाइट विमानों को रवाना किया गया। अभियान में आठ सदस्यीय टीम हिस्सा ले रही है। सभी सदस्य उड़ान और तकनीकी संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगे। 
नेशनल हाईवे पर होगी विमान की लैंडिंग अभियान का सबसे खास पड़ाव गुजरात में प्रस्तावित है, जहां माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट को नेशनल हाईवे पर उतारने की तैयारी है। करीब 48 किलोमीटर की उड़ान के बाद विमान हाईवे पर लैंड करेंगे। इसके बाद टीम कच्छ क्षेत्र में समुद्र के ऊपर से उड़ान भरेगी।

7 दिसंबर को लौटेगी सेना की टीम

गल्फ ऑफ कच्छ में करीब 48 किलोमीटर का हवाई सफर इस अभियान का एक और प्रमुख आकर्षण होगा। झाबुआ, वडोदरा और उदयपुर समेत कई शहरों से गुजरेगी टीम महू से रवाना होने के बाद विमान झाबुआ होते हुए वडोदरा पहुंचेंगे। यहां निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अभियान आगे बढ़ेगा। यात्रा के मार्ग में उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और कोटा सहित कई शहरों को शामिल किया गया है। इसके बाद टीम सागर और भोपाल होते हुए वापस महू पहुंचेगी। 7 दिसंबर को होगा अभियान का समापन करीब 23 दिनों में 3100 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य रखा गया है। 

युवाओं को प्रेरित करेगी सेना की टीम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभियान का समापन 7 दिसंबर को महू में होगा। युवाओं को साहसिक गतिविधियों के लिए करेगी प्रेरित सेना का यह अभियान केवल हवाई दूरी तय करने तक सीमित नहीं है। इसके जरिए जवानों की उड़ान क्षमता, तकनीकी कौशल, अनुशासन और टीम भावना को भी प्रदर्शित किया जाएगा। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय लोगों से जुड़ने और युवाओं को एडवेंचर गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने की भी योजना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें