Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की बात पर युवक पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की बात पर युवक पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की ब…
Delhi Burari murder case accused arrested by police(Image Source: AI Generated)
Delhi Burari murder case accused arrested by police(Image Source: AI Generated)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Murder Case: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 20 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर की रात आरोपी ने कथित तौर पर युवती के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने युवती के साथ मारपीट की और किसी वस्तु से कई बार हमला किया।

स
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 06:55 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Murder Case: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में महिला के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने छूने का विरोध करने पर 20 वर्षीय युवती की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी की पहचान प्रमोद सिंह के रूप में की है, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, वारदात 7 नवंबर की रात की है। अगले दिन यानी 8 नवंबर को बुराड़ी इलाके में एक खाली प्लॉट के पास युवती का शव बरामद हुआ। 

विरोध करने पर युवती की बेरहमी से पिटाई

स्थानीय दुकानदारों ने युवती को सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा देखा था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि युवती ने आरोपी द्वारा गलत तरीके से छूने का विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रमोद सिंह इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर एक महिला पर पड़ी। 

खाली प्लॉट में ले जाकर युवती पर किया हमला

आरोप है कि वह महिला को जबरन उठाकर पास के एक खाली प्लॉट में ले गया। वहां महिला ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि गुस्से में आकर उसने किसी वस्तु से महिला पर कई बार हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान, प्रमोद सिंह गिरफ्तार

महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद शुक्रवार को प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें