"युवती की हत्या" के लिए 4 परिणाम मिले
सक्ती
सनसनीखेज घटना : घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती की हत्या, तीन गोलियां मारकर आरोपी हुए फरार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जोंगरा गांव में 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो नकाबपोश युवक बाइक से घर पहुंचे और पूर्णिमा के बाहर आते ही उस पर तीन गोलियां चला दीं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है तथा आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
राष्ट्रीय
Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Murder Case: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 20 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर की रात आरोपी ने कथित तौर पर युवती के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने युवती के साथ मारपीट की और किसी वस्तु से कई बार हमला किया।
रायपुर
मर्डर केस : रायपुर में प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या का आरोप, तालाब में फेंका था शव
खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी के तालाब में मिली युवती की लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रेमी करण तांडी ने रिश्तों में विवाद और बेवफाई के शक के चलते उसकी हत्या की और शव तालाब में फेंक दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रायपुर
सनसनीखेज : तालाब बना मौत का राज! लखना गांव में अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप
गांव के तालाब में अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पानी में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।