Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक क…
Bullet bike set on fire in Raipur over old rivalry(Image Source: AI Photo)
Bullet bike set on fire in Raipur over old rivalry(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime: त्रिमूर्ति नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पुलिस ने मामले में 27 वर्षीय आरोपी सुशील सोनी को गिरफ्तार किया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 07:04 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Crime: पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए एक युवक द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता को करीब छह साल पहले जेल भिजवाया गया था। इसी बात को लेकर उसके मन में नाराजगी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, त्रिमूर्ति नगर निवासी हिमेश सोनी की बुलेट 350 (CG 04 QP 0157) को 13 नवंबर की देर रात आग के हवाले कर दिया गया। करीब 1.50 लाख रुपए कीमत की यह मोटरसाइकिल नानूक दीप के घर के सामने खड़ी थी। रात लगभग 12:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने बाइक में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वाहन मालिक ने देवेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 181/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(f) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास की जानकारी जुटाई। शिकायतकर्ता सहित संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस को त्रिमूर्ति नगर निवासी सुशील सोनी (27) पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने मोटरसाइकिल में आग लगाने की बात स्वीकार की। 

छह साल पुरानी रंजिश में उठाया कदम

 पुलिस के अनुसार, इस घटना के पीछे वर्ष 2020 से चली आ रही पुरानी रंजिश बताई जा रही है। उस समय शिकायतकर्ता हिमेश सोनी की शिकायत के बाद आरोपी के पिता को जेल जाना पड़ा था। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश के चलते उसने बदला लेने के इरादे से बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगाई।
पुलिस ने इस मामले में सुशील सोनी (27 वर्ष), पिता धनमत सोनी, निवासी त्रिमूर्ति नगर, थाना देवेंद्र नगर, रायपुर को गिरफ्तार किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें